उपेंद्र कुशवाहा/न्यूज अड्डा
पडरौना/कुशीनगर। कोतवाली पडरौना थाना क्षेत्र के सहुआडीह में कंरट आने से एक युवक की मौत हो गयी गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी हुई है। सोमवार की सुबह उपरोक्त ग्राम सभा निवासी नीरज उम्र 27 कपड़ा प्रेस कर रहे थे कि,इस दौरान उनका बिजली से संपर्क हो गया,जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुरे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों सहित मौके पर जुटी भीड़ बचाव हेतु प्राथमिक उपचार करते रहे।
घटना के सूचना पर पहुंची मुकामी पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। बताया जाता है कि नीरज कुमार सिंह सेना के जवान थे,जो छुट्टी लेकर घर पर आए हुए थे,सोमवार की सुबह करीब आठ बजे कपड़ा प्रेस करते समय करंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। नीरज की मौत से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है,जबकि परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…