कुशीनगर। पटहेरवा थानाक्षेत्र के ग्राम पड़री विशुनदयाल निवासी व भारतीय सेना में कार्यरत सेना का जवान छुट्टी पर घर आया था। पिछले गुरुवार की सायं वह परिजनों से टहलने जाने को कहकर निकला लेकिन वापस नहीं लौटा। वह अपना मोबाइल भी घर पर छोड़ गया जिससे उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है। अनहोनी की आशंका से चिंतित पिता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की मांग की है।
उक्त थानाक्षेत्र के उक्त गांव निवासी रामकिशोर राय ने पुलिस को इस आशय की तहरीर सौंपी है कि भारतीय सेना में तैनात उनका पुत्र अविनाश राय गत तीन अगस्त को छुट्टी पर घर आया। गुरुवार की सायं वह टहलने के लिए घर बाहर गया। काफी देर बीत जाने के बाद भी वापस नही लौटा। वह अपना मोबाइल फोन भी घर पर छोड़ गया है जिससे उससे संपर्क नहीं हो सका। हरसंभव जगह तलाशने के बाद भी पता न चलने पर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पटहेरवा पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर सेना के जवान की तलाश में जुटी है।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…