News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा दो दो सेट 250बच्चों मे गणवेश वितरित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 15, 2021  |  7:49 AM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा दो दो सेट 250बच्चों मे गणवेश वितरित

कसया/कुशीनगर । नगरपालिका परिषद कुशीनगर अंतर्गत वार्ड संख्या 20 शहीद भगत सिंह नगर (अनिरुद्धवा) स्थित आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर की संस्था आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा संचालित श्री विद्या मंदिर में 250 बच्चों को दो सेट गणवेश वितरित किया गया।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

शिक्षा जागरूकता को लेकर आयोजित शिक्षक, अभिभावक बैठक को सबोधित करते हुए आर्ट ऑफ लिविंग व विद्या मंदिरों के कोऑर्डिनेटर राजेश अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा से ही देश व समाज की उन्नति सम्भव है। इसलिए बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान शिक्षक व अभिभावक दें। परम पूज्य गुरु श्री श्री ने विद्या मंदिरों के माध्यम से देश में सांस्कारिक, नैतिक शिक्षा प्रदान करने पर जोर दिया है और उनके आशिर्बाद से इन मंदिरों में पढ़ने वाले बच्चों को स्टेशनरी, गणवेश दी जाती है ताकि एक समान सबको शिक्षा मिले। इसी क्रम में छपरा के उद्योगपति गोविन्द बजाज ने गुरु व शिष्य के सम्बंध पर प्रकाश डाला। सूरत से आये उद्योगपति संतोष खेतान ने कहा कि देश के नौनिहालों का भविष्य माता – पिता व गुरु ही बदल सकते हैं। आभार प्रबन्धक प्रभुनाथ सिंह ने व्यक्त किये। इस अवसर पर श्वेता सिन्हा, गनपति शर्मा, राकेश खरवार, राजभवन सिंह, मंगेशचन्द, शेषनाथ यादव, हरिओम प्रकाश सिंह, संगीता शर्मा, सुनीता सिंह, सुमन सिंह, पूनम गुप्ता, धर्मेंद्र सिंह, केश्वर गुप्ता, अनिता देवी, दहारी सिंह आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking