कुशीनगर । सहायक महानिरीक्षक निबंधन अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि कर एवं निबंधन विभाग की अधिसूचना व जिलाधिकारी द्वारा दिए गए निर्देश के क्रम में वर्तमान में शासन द्वारा कई नई सड़कों का निर्माण के फलस्वरूप ज्ञापक निरीक्षण के अनुरूप 15 से 20% की वृद्धि का प्रस्ताव किया गया है।
उन्होंने बताया कि विगत 3 वर्षों से मूल्यांकन सूची में कोई संशोधन नहीं किया गया है। जनपद कुशीनगर का विभिन्न श्रेणी की संपत्तियों के मूल्यांकन हेतु जिलाधिकारी दर सूची का पुनरीक्षण कर दिनांक 01 अगस्त 2022 से लागू किया जाना है। सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने बताया कि प्रस्तावित अनंतिम मूल्यांकन सूची तैयार कर ली गई है जो अपर जिलाधिकारी(वि/रा0), सहायक आयुक्त स्टांप तथा सभी उप निबंधक कार्यालय में उपलब्ध है।
उन्होंने सूचित करते हुए बताया कि जनपद के मा0 सांसद, मा0 विधायक, जनप्रतिनिधियों, अधिवक्ता गण, दस्तावेज लेखक एवं सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि पुनरीक्षित मूल्यांकन सूची के संबंध में यदि कोई आपत्ति या सुझाव हो तो अपर जिलाधिकारी, सहायक आयुक्त स्टाम्प अथवा जनपद के किसी भी उपनिबंधक कार्यालय में दिनांक 26 जुलाई 2022 से 28 जुलाई 2022 तक उपलब्ध कराने का कष्ट करें। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण दिनांक 29 जुलाई 2022 को किया जाएगा।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…