News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर कालेज मे चलाया गया जागरूकता अभियान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 11, 2022  |  5:18 PM

991 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर कालेज मे चलाया गया जागरूकता अभियान

मल्लूडीह/कुशीनगर । बच्चा चोरी की अफवाह को लेकर बढ़ रही हिंसा के मद्देनजर कसया थाना पुलिस द्वारा चलाई जा रही क्षेत्रो में जागरूकता अभियान । प्रदेश के कई इलाकों से भीड़ द्वारा बच्चा चोर के संदिग्धों की मार पीट किए जाने के बाद पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देश के क्रम में जनपद के कसया थाना द्वारा रविवार को स्वामी दयानन्द सरस्वती डिग्री कॉलेज धुरिया में जागरूकता अभियान चलाकर छात्रों व लोगो को सजग रहने का संदेश दिया गया ।इसी क्रम में कसया पुलिस द्वारा गांवों, चौराहों,स्कूलों एवं कॉलेजों में जागरूकता अभियान चला कर लोगो और छात्रों को झूठी अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा गया ।इन कार्यक्रमों में जिले के समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी शामिल रहे। उन्होंने जिले के स्कूलों और कॉलेजों में जाकर छात्रों के बीच कार्यक्रम किया और उन्हें अफवाहों से बचने की सलाह दी।

आपके लिए और..- दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में...

इस दौरान पुलिस ने कहा कि यदि कहीं पर ऐसी सम्भावना लगती है, तो उसी समयसंबंधित क्षेत्राधिकारी,थाना प्रभारी,यूपी डायल -112 को सूचना दें ताकि पुलिस के स्तर से पूरी छानबीन व पूछताछ कर स्थिति अनुसार आवश्यक कार्यवाही की जा सकेंl इस अवसर पर कालेज के कार्यालय अधीक्षक राजन सिंह, रमेश कुमार, कृष्ण कुमार, जानसन , शैलेन्द्र कुमार , संतोष कश्यप, पिन्टू यादव, रामअवध प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा
दुष्कर्म के आरोपी को तमकुहीराज पुलिस ने 50 घंटे में दबोचा

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के बसडिला बुजुर्ग स्थित रविदास नगर की महिला से दुष्कर्म…

चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking