News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बरवा बाजार ओवरऑल चैम्पियन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 23, 2021  |  6:27 PM

780 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में बरवा बाजार ओवरऑल चैम्पियन

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता शनिवार को कम्पोजिट विद्यालय बरवाबाजार के परिसर में सम्पन्न हुई। जिसमें बरवाबाजार प्रथम, डेलिहवां द्वितीय द्वितीय एवं सपहा तृतीय स्थान पर रहा। बरवा बाजार की टीम ओवर आल चैम्पियन रही।

आपके लिए और..- सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन...

प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी एवं भाजपा नेता सतीश मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्जवलन एवं फीता काटकर किया। श्री मणि ने कहा कि ऐसे आयोजनों से ही ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभा को बाहर लाने में सहायता मिलती है। आज ये बच्चे विद्यालय स्तर पर तो कल प्रदेश एवं देश स्तर नाम रोशन करेंगे। उन्होंने शिक्षकों से अनुरोध किया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा साथ साथ संस्कारित शिक्षा प्रदान करने की अपील किया। प्रतियोगिता के शुभारंभ में जूनियर बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरवाबाजार एवं डेलिहवां में रोचक मुकाबला हुआ जिसमें दोनों टीमें समान अंक प्राप्त कर संयुक्त विजेता रही जबकि सपहा की टीम उपविजेता रही। जबकि जूनियर बालिका वर्ग में सपहा प्रथम,बरवा बाजार द्वितीय एवं डेलिहवा को तृतीय स्थान मिला। प्राथमिक वर्ग के कबड्डी में बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बरवा बाजार प्रथम पोखरभिण्डा द्वितीय एवं नौकाटोला की टीम तृतीय स्थान पर रही। बालिका वर्ग गोला क्षेपण में सपहा की रानी प्रथम, बरवाबाजार की पूनम द्वितीय, एवं प्रीति को तृतीय स्थान मिला। जूनियर खो खो बालक वर्ग में बरवाबाजार प्रथम डेलिहवा द्वितीय स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में बरवाबाजार प्रथम, सपहां द्वितीय एवं डेलिहवा तृतीय स्थान पर रहे। प्राइमरी स्तर के अधिकांश खेलो में बरवा बाजार का दबदबा रहा। जूनियर एवं प्राईमरी स्तर की खेल प्रतियोगिता में बरवाबाजार की टीम ओवरआल चैम्पियन रही। विजयी प्रतिभागियों को ट्राफी, मेडल एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर, सुरेश रावत, पयोदकांत, वैतुल्लाह सिद्दीकी, विजय यादव, फारूक अंसारी, संजय सिंह, मूरत यादव, रणजीत सिंह, साजिद अली, संजय यादव, शैलेष कुमार, संतोष कुमार, रामजीधर दूबे, रीता सिंह, प्रेरणा सिंह, सुमन सरोज , मनोरमा शर्मा, , सितारून निशा ऊषा कुशवाहा अंकिता सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में
सीरियल-1 | SP केशव कुमार का एक साल एक साल…एक्शन हजार! अपराधियों पर कसता शिकंजा, कुशीनगर में SP केशव की ‘सख्त पुलिसिंग’ चर्चा में

कुशीनगर। अपराध के खिलाफ सख्ती, अपराधियों पर लगातार शिकंजा और गंभीर मामलों में त्वरित…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking