कुशीनगर । अगर आप भी जनपद कुशीनगर में आए दिन मुख्य मार्गों पर निकल कर आवागमन करते हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है. सड़कों पर निकलने से पहले सावधान हो जायें, नहीं तो आपका भी चालान काटा जा सकता है और अच्छा खासा जुर्माना लग सकता है. क्योंकि जिले में एसपी धवल जयसवाल की यातायात पुलिस पूरी तरह से एक्टिव हो गए हैं. जिले के मुख्य मार्गों के साथ-साथ बाईपास सड़कों पर भी वाहन चालकों के जॉच पड़ताल की जबरदस्त अभियान चलाया जा रहा है. जहां चालकों को अच्छा खासा जुर्माना भरना पड़ रहा है.
अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आप को भी वाहनों के कागजात साथ रखना होगा. साथ ही हेलमेट, जूता सहित ड्राइविंग लाइसेंस लेकर ही निकलना होगा. अन्यथा यातायात पुलिस के हाथ लगने पर हजारों रुपए का चालान मिनटों में कट जाएगा.
यातायात पुलिस ने छेड़ा अभियान
कुशीनगर जिले की मुख्य सड़कों के साथ-साथ बाईपास सड़कों पर यातायात पुलिस टीम के द्वारा वाहन चालकों के सुरक्षा के मद्देनजर विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत बड़े तथा छोटे वाहनों के साथ-साथ सभी प्रकार के वाहनों की जांच हो रही है. जांच में संतोषजनक जवाब तथा कागजात नहीं मिलने पर पल भर में हजारों रुपए के चालान काटे जा रहे हैं.
बड़े और छोटे वाहनों के कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, ओवरलोडिंग, पाॅल्यूशन सर्टिफिकेट सहित अन्य कागजात, सीट बेल्ट, हेलमेट आदि की जांच कर जुर्माना वसूला जा रहा है. जिससे वाहन चालकों में हड़कंप मच गया है. वहीं जांच अभियान को देखकर दूर से ही कई वाहन चालक भागते दिखे.
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में यातायात निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा हेलमेट,सीटबेल्ट एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें तीन शराब पीकर वाहन चलाने वालों सहित कुल आड़तालिश वाहनों पर 80500 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमो के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय ड्राईविंग लाईसेन्स के साथ निर्धारित गति-सीमा में पूरी सतर्कता एवं सावधानी से वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया गया तथा वाहनों में रिफ्लेक्टर लगाने, सड़क पर गलत तरीके से व अनावश्यक वाहन न खड़ा करने, निर्धारित पार्किंग स्थल का प्रयोग करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा ओवरलोडिंग से बचने हेतु निर्देशित किया गया।
विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…
तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…
बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…
हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…