News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुराने विवाद को लेकर मार पीट,एक महिला की मौत एक की हालत गम्भीर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Sep 3, 2021  |  2:43 PM

1,564 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुराने विवाद को लेकर मार पीट,एक महिला की मौत एक की हालत गम्भीर
  • दोनो पक्ष का तहरीर मिला है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है- जयप्रकाश पाठक, प्रभारी निरीक्षक

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव सकरौली में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के लगभग दो पक्षो में हुआ मारपीट,जिसमे एकपक्ष की एक महिला की मौत इलाज के दौरान हो गयी वही एक की हालत गम्भीर है, पुलिस ने दोनों पक्ष के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।

आपके लिए और..- खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के...

बृहस्पतिवार की रात आठ बजे के लगभग पुराने विवाद में दो पटृटीदार पुराने विवाद को लेकर बाढु पुत्र भरोसी,मिंटू पुत्र भरोसी,प्रदीप,संदीप पुत्र बाढू व दुसरे पक्ष के मृत्यु ज्य,देवानंद पुत्रगण परदेसी,गोलू पुत्र मृत्युंजय व परिजनो के बीच लाठी डंडा कुदाल लेकर आपस में भीड गये और जमकर मारपीट हुआ,जिसमे दोनो पक्ष के लोग घायल हो गए।वही एक पक्ष के श्यामदुलारी देवी व देवानंद को गम्भीर रूप से चोट लगी। परिजनों ने घायलो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया प्राथमिक उपचार के बाद गम्भीर रूप से घायल श्यामदुलारी देवी व देवानंद को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान श्यामदुलारी देवी का मौत हो गया,व देवानंद का इलाज चल रहा है जिसकी स्थिति गम्भीर बनी हुई हैं। पुलिस को दोनों पक्ष ने तहरीर दिया जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गयी।वही शुक्रवार को श्यामदुलारी देवी के शव को कब्जे में लेकर पुलिस पीए हेतू भेज दिया।इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक ने बताया कि दोनो पक्ष का तहरीर मिला है आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking