कुशीनगर। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता कुशीनगर शिवजी यादव ने बताया कि सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण एवं नैनो यूरिया उपयोग विषयक बेबिनार का आयोजन दिनांक 28 अप्रैल 2022 को पूर्वाहन 11:45 बजे किया गया है, इसमें श्री जे0पी0एस0 राठौर माननीय सहकारिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि है।
वेबीनार में सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण एवं स्वदेशी उत्पाद नैनो यूरिया के उपयोग एवं लाभों इत्यादि पर परिचर्चा होगी । इसमें सहकारिता विभाग के समस्त अधिकारी एवं समितियों के सचिव पदाधिकारी सदस्य एवं प्रगतिशील कृषको सहित लगभग 10,000 से अधिक लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने बताया कि जनपद के जिला सहकारी बैंक मुख्यालय पर सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक उपायुक्त, संयुक्त आयुक्त, सचिव मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला प्रबंधक पीसीएफ, क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सभापतिगण बैंक मुख्यालय में जूम मीटिंग से जुड़कर प्रतिभाग करेंगें।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…