News Addaa WhatsApp Group Join करें

इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिलते कुशीनगर बना विकास का गेटवे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2021  |  6:20 PM

728 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिलते कुशीनगर बना विकास का गेटवे

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से इंटरनेशनल एयरपोर्ट की सौगात मिलते ही भारत की खुशहाली और उन्नति का एक और द्वार खुल गया। इस उपलब्धि से पूर्वांचल जहां निहाल हो गया वहीं कुशीनगर वैश्विक इतिहास के स्वर्णिम पन्नों में दर्ज हो गया।

आपके लिए और..- तेज रफ्तार लग्जरी कार ने स्कूटी सवार तीन छात्राओं को...

देश के मुखिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर में इन्टरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन व मेडिकल कालेज के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत पूरे विश्व में बौद्ध समाज की श्रद्धा एवं आस्था का केन्द्र है।मेरे तरफ़ से उनकी श्राद्ध को अर्पित पुष्पांजलि है। भगवान बुद्ध की सम्पूर्ण यात्रा का साक्षि कुशीनगर सीधे दुनिया से जोड़ दिया गया है। अब पूर्वांचल विकास की नई उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया है। इंटरनेशनल एयरपोर्ट की उड़ान शुरु होना ऐतिहासिक व गौरव पूर्ण क्षण है और पूरा पूर्वांचल समृद्ध होगा। मेडिकल कालेज बनने से 40 लाख लोगों को इलाज की सुबिधा मिलेगी। इस एयरपोर्ट पर आई पहली फ्लाइट के श्रीलंकाई डेलीगेट्स का स्वागत करता हूँ। कहा कि सुखद से संयोग है कि आज महर्षि बाल्मीकि जयंती है। मुख्यमंत्री योगी उनकी प्रेरणा से सबक साथ, समता, प्रयास से विकास कर रहे हैं। यह एयरपोर्ट अपेक्षाओं का परिसम्बल है मुझे खुशी है। मन में संतोष का भाव है। पूर्वांचल के विकास के पूरा होने की घड़ी भी है। कुशीनगर के लोगो, यूपी, पूर्वांचल और भारत के लिए बहुत बहुत बधाई । विकास के लिए बेहतर कनेक्टिविटी व बेहतर विकास के निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर भारत के विकास का केंद्र व राज्य की प्राथमिकताओं में है। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, नागर विमानन केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, सांसद डा. रमापति राम त्रिपाठी, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक पवन केडिया, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, भजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा, मंत्री नन्द गोपाल नंदी, एयरपोर्ट एथर्टी, पुरातत्व, पर्यटन सहित अन्य ने किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking