News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण…विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और गंदगी देख दो प्रधानाध्यापकों को थमाया नोटिस एक शिक्षामित्र भी मिले अनुपस्थित

सुनील नीलम

Reported By:

Sep 1, 2023  |  7:18 PM

161 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बीईओ ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण…विद्यार्थियों की कम उपस्थिति और गंदगी देख दो प्रधानाध्यापकों को थमाया नोटिस एक शिक्षामित्र भी मिले अनुपस्थित WhatsApp

तुर्कपट्टी। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन और निपुण लक्ष्य की प्रगति जानने के लिए फाजिलनगर के बीईओ देवमुनि वर्मा द्वारा विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान दो विद्यालयों में अभिलेखीय गड़बड़ी,गन्दगी,नामांकन के सापेक्ष विद्यार्थियों की कम उपस्थिति देख कर घोर नाराजगी व्यक्त करते हुए दो प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

आपके लिए और..- पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

शुक्रवार की सुबह नौ बजे बीईओ जनपदीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय रुदवालिया पहुंचें।यहां नामांकित 450 विद्यार्थियों के सापेक्ष उपस्थिति बेहतर मिली।सभी शिक्षक अपनी कक्षा में शिक्षण कार्य करते मिले।यहां बीईओ द्वारा शिक्षामित्र संतोष प्रसाद संग कक्षा एक के विद्यार्थियों को अंक और शब्दो का ज्ञान कराया तथा उनके अधिगम स्तर की सराहना की। यहां शुक्रवार को शुरु हुई स्वच्छता पखवाड़ा को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए।साढ़े नौ बजे प्राथमिक विद्यालय पोखरा टोला पहुंचे। विद्यालय में तैनात एक मात्र शिक्षिका निधि तिवारी मौजूद मिली ।यहां नामांकित 51 विद्यार्थियों में से केवल 18 मौजूद थे।यहां कक्षा दो और तीन के विद्यार्थियों ने हिंदी की किताब बेधड़क पढा लेकिन यहां शौचालय जर्जर मिला।बीईओ ने विद्यालय पर मौजूद ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राकेश यादव से दिव्यांग शौचालय के साथ जर्जर शौचालय को ठीक कराने की बात कही। दस बजे बीईओ प्राथमिक विद्यालय महुअवां कारखाना पहुंचे।जहां 90 बच्चों के सापेक्ष केवल 22 विद्यार्थी उपस्थित मिले यहां प्रवेश पंजिका में गम्भीर त्रुटि तथा शौचालय बेहद गन्दा देखकर प्रधानाध्यापिका नीलम गुप्ता को कड़ी फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने की बात कही। साढ़े दस बजे प्राथमिक विद्यालय सेमरा महासोंन पहुंचे बीईओ को शिक्षामित्र प्रमोद सिंह अनुपस्थित मिले।यहां भी सौ बच्चों के सापेक्ष केवल 22 विद्यार्थी उपस्थित मिले। प्रवेश पंजिका में कई गड़बड़ी पाई गई।जिस पर बीईओ द्वारा नोटिस जारी करने की बात कही गयी।

इस सम्बंध में बीईओ देवमुनि वर्मा ने कहा कि निपुण लक्ष्य,स्वच्छता पखवाड़ा,नामांकन,उपस्थिति तथा अभिलेखीय कार्य को लेकर जांच हुई। प्राथमिक विद्यालय महुअवां कारखाना,सेमरा महासोंन की प्रधानाध्यापिका को गड़बड़ियों के लिए नोटिस जारी किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
पाक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…

ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 
ढाढा चीनी मिल में हुआ 121 श्रमिकों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…

सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक
सांसद ने तहसील सभागार में बाढ़ प्रभावित किसानों को वितरित किए फसल क्षति मुआवजा राशि के चेक

तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…

इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking