कसया/कुशीनगर । तेज धूप से लोगों की बैचेन बढ़ी रही है यहां तक कि दोपहर में तो लोग उमस से परेशान हो रहे है,दस बजे के बाद धूप काफी तल्ख हो रही है। वहीं हल्की गर्म हवा के चलने से उमस जैसी स्थिति बनी रही। बढ़ रही गर्मी से लोगों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है।
जनपद में गर्मी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इससे आम जनजीवन प्रभावित होने लगा है। कुछ दिनों से पारे में और इजाफा हो गया।रविवार को पूरा दिन चली लू से लोग बेहाल दिखाई दिए।सूर्यदेव की तपिश से लोग झुलसते रहे। गर्मी में पसीनों से हाल-बेहाल हो गया।
सुबह से ही गर्मी का कहर शुरू हो जाता है। हालत यहां तक पहुंचती है कि लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो रहा है। सुबह के समय आसमान पर मामूली बादल दिखाई देने से लोगों को राहत मिलने की संभावना दिखाई दी थी। दस बजते ही आसमान में छाए बादल समाप्त हो गए और धूप का रौद्र रूप सामने आ गया। लगातार पड़ रही गर्मी से सरकारी व निजी कार्यालयों के कामकाज पर भी प्रभाव दिखाई देने लगा है।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…