News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सावधान! रेलवे ट्रेक पर ये-सेल्फी पाइंट कहे या सुसाइड जोन? देखे दिल दहला देने वाला विडीओ!

Sanjay Pandey

Reported By:

Jul 14, 2021  |  3:59 PM

2,706 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सावधान! रेलवे ट्रेक पर ये-सेल्फी पाइंट कहे या सुसाइड जोन? देखे दिल दहला देने वाला विडीओ! WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। यूपी व बिहार राज्य को जोड़ने वाला छितौनी- बगहा रेल सह सड़क पुल पर युवक- युवतियों की सेल्फी व स्टंट से कई जाने जा चुकी है। रेल व सड़क पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम न होने से अक्सर दुर्घटना में जान चली जाती है। हालांकि गण्डक नदी में नाव चलाने वाले नाविकों ने कई बार जान जोखिम में डालकर कई लोगों की जान बचाई है। ऐसे ही पिछले हफ्ते एक हैरान करने वाली तस्वीर सामने आयी है, जरा सोचिए…और दिल दहला देने वाली बीडिओ देखकर हम सभी चौक जाएंगे।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

सेल्फी पाइंट पर जा चुकी है कई लोगों की जान
पुल पर सेल्फी लेने के दौरान नेपाल निवासी दो युवकों ने अपनी जान गंवा दी। मोबाइल व सीम से उन युवाओं की पहिचान हो सकी थी। ऐसे ही खड्डा क्षेत्र के बसडीला निवासी एक युवती सेल्फी लेने के दौरान ही अचानक नदी के बीच धारे में डुबने लगी जिसे नाविकों ने बचा लिया। आए दिन पुल पर सेल्फी लेने की होड़ मची रहती है।

पिछले हफ्ते की रेल सड़क पुल पर युवक का खतरनाक स्टंट
खड्डा थाना क्षेत्र अन्तर्गत छितौनी-बगहा रेलपुल पर एक युवक नदी स्थित रेलपुल के बीच बिछी लोहे के चादर पर खतरनाक रुप से गाना बजाते हुए बाइक दौड़ा रहा है। एक युवक उसका बीडीओ भी बना रहा है। युवक पनियहवा पुल पर बिहार की ओर जाता है। लोग देखकर हैरान हैं। ट्रैक से लोगों को उसकी मोटरसाइकिल व उसे हटाने के 30 सेकंड बाद ही मालगाड़ी गुजर रही है। वायरल बीडीओ में युवक को वहां जुटे लोग दो चार थप्पड़ जड़ते भी हैं। बिना कोई परवाह किए युवक इसे सामान्य घटना मानकर कह रहा है कि हम जान नहीं पाए।

सोचिए… यदि एक्सप्रेस या सवारी गाड़ी होती व युवक को बचाने के लिए ड्राईवर द्वारा इमरजेंसी ब्रेक लगाया जाता तो किसी बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों का कहना है कि रेल विभाग, जीआरपी व स्थानीय थाने को सड़क रेल पुल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने से इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है।

जरा आप भी देखिए… छितौनी-पनियहवा रेलपुल पर गाना बजाते हुए रेल ट्रैक के बीचोबीच किस तरह युवक फर्राटेदार बाईक दौड़ा रहा है, पीछे से मालगाड़ी गुजर रही है। संयोग अच्छा है कि कोई दुर्घटना नहीं हो रही है।

यहाँ देखे वीडियो!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking