News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अराजक तत्वों से सावधान रहकर आजादी दिलाने वाले सेनानियों के साथ वीर सपूतों का याद में लगाएं अपने घर पर तिरंगा- स्वामी प्रसाद मौर्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 9, 2022  |  7:36 PM

437 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अराजक तत्वों से सावधान रहकर आजादी दिलाने वाले सेनानियों के साथ वीर सपूतों का याद में लगाएं अपने घर पर तिरंगा- स्वामी प्रसाद मौर्य

पडरौना/कुशीनगर । समाजवादी पार्टी के नेता और विधान परिषद सदस्य स्वामी प्रसाद मौर्य कहां की पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आजादी के 75 वर्षगांठ पर प्रत्येक लोगों को अपने घरों पर तिरंगा लगाकर देश की रक्षा कर रहे वीर सपूतों की याद में तिरंगा लगाने का काम करें। इसमें देश के आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रा संग्राम सेनानी से जुड़े परिवारों के घरों के लोगों को भी क्षेत्र के ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि और सपा नेता इसमें अपनी पूरी अहम भूमिका निभाने के लिए आगे आए ।

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सपा नेता और विधान परिषद सदस्य श्री मौर्य मंगलवार को क्षेत्र के बंगालीपट्टी में आयोजित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान समारोह में आयोजित कार्यक्रम में शरीक होने जा रहे थे। इस दौरान पडरौना क्षेत्र के जंगल बनबीरपुर गांव के सिधुआं बाजार स्थित सम्राट चौक पर आयोजित सम्मान समारोह में सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं । उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वे वर्ष पर तिरंगा लगाने के समय समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगों के अलावा आम लोगों को भी तिरंगा फहराने के दौरान सावधानी बरतनी होगी। इसमें हो सकता है कि कुछ खासतौर पर मुस्लिम परिवार के लोगों में अराजक तत्व टाइप के जबरदस्ती अपने पार्टी के बैनर तले तिरंगा फहराने पर उसकाने क्या कार्य करें। इसमें ऐसे लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है,अगर कोई इस तरह का हरकत करता है,तो मोबाइल से वीडियो और फोटो बनाने की जरूरत है,जिससे ऐसे लोगों पर करवाईं किया जा सके। उन्होंने आवाहन किया कि आजादी के 75 वी वर्षगांठ पर पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे तिरंगा फहराने के अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अपने घरों पर तिरंगा लहराए। इसके पूर्व विधान परिषद सदस्य और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा और समाजसेवी और कुशवाहा महासभा के नेता लाल बहादुर कुशवाहा के अगुवाई में समाजवादी पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख और पूर्व विधानसभा पडरौना क्षेत्र के समाजवादी पार्टी विधानसभा प्रभारी प्रत्याशी विक्रमा यादव,पूर्व विधान परिषद सदस्य और समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के प्रभारी रामअवध यादव,शाहिद लारी,कैसर जमाल टीटू,हैदर अली राइन,रामेश्वर कुशवाहा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य जनार्दन कुशवाहा,ग्राम प्रधान डॉ महबूब आलम,ग्राम प्रधान रामनरायण कुशवाहा,लाल बहादुर कुशवाहा,असोक कुशवाहा,सुधीर कुशवाहा,संतोष कुशवाहा सिंहासन कुशवाहा,ब्रह्मा,नरेश कुशवाहा महेंद्र कुशवाहा,राजेश कुशवाहा पारसनाथ कुशवाहा पूर्व ग्राम प्रधान चंदेश्वर कुशवाहा,राजु यादव,राज किसोर यादव, पीआरओ रामेश्वर कुशवाहा समेत ग्राम प्रधान सुखपुरा प्रतिनिधि अभयानंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking