News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्यवाई,कोरोना जांच सैंपल रोकने पर आठ कर्मचारी सस्पेंड

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 10, 2021  |  9:46 AM

1,308 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी कार्यवाई,कोरोना जांच सैंपल रोकने पर आठ कर्मचारी सस्पेंड
  • चार स्थायी स्वास्थ्य-कर्मी निलंबित व चार संविदा स्वास्थ्य-कर्मी हुये बर्खास्त।

कुशीनगर । जिले में स्वास्थ्य विभाग में मिली गड़बड़ झाला से एकाएक कर्मियों के सासे फूलने लगी है। जिसमे बड़ी कार्यवाई सामने आई है। एक ही दिन में बीस कोरोना संक्रमित मिलने के मामले में फर्जीवाड़ा सामने आने पर रामकोला और हाटा सीएचसी के आठ कर्मचारियों पर गाज गिरी है। सत्यापन में 17 लोगों के नाम, पते फर्जी मिलने पर सीएमओ ने चार स्थायी स्वास्थ्य कर्मियों को सस्पेंड कर दिया है, जबकि चार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। इसके साथ ही सीएमओ की तहरीर पर पडरौना कोतवाली में इन आठों कर्मचारियों के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

एक दिन में जिले में 20 कोरोना संक्रमित मिलने पर जिले से लेकर लखनऊ स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों में हड़कंप मच गया। लखनऊ से कुशीनगर के जिम्मेदारों के मोबाइल पर घंटी बजनी शुरू हो गई। इसमें यह पूछा जा रहा है कि एकाएक 20 कोरोना पॉजिटिव कैसे मिले? जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। सीएमओ ने पहले पोर्टल पर दर्ज मोबाइल नंबर पर कॉल कराई तो अधिकांश के नंबर ऑफ मिले। दूसरे दिन संबंधित पते के गांवों में रैपिड रिस्पांस टीम पहुंची तो सिर्फ तीन पॉजिटिव रोगी ट्रेस हो पाए। शेष फर्जी नाम-पते थे। इनमें से सात का मोबाइल नंबर गलत बताता रहा, छह पर इनकमिंग की सुविधाएं नहीं थीं। दो देवरिया, एक बिहार व एक का मोबाइल नंबर लखनऊ का मिला। जिले में मिले तीन रोगियों का दोबारा सैंपल लेकर गोरखपुर मेडिकल कालेज में जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ होगी कि पहली रिपोर्ट से मेल खा रही है कि भिन्नता है।

इन कर्मियों पर हुई कार्रवाई

एक दिन में 20 कोरोना पॉजिटिव मामले में रामकोला में तैनात लैब टेक्नीशियन अजय कुशवाहा, ममता जायसवाल, लैब असिस्टेंट छेदी अंसारी व हाटा में तैनात लैब असिस्टेंट सतीश सिंह को निलंबित कर दिया गया है। वहीं हाटा सीएचसी पर संविदा पर तैनात लैब टेक्नीशियन विवेकानंद, रामकोला व हाटा में तैनात डॉटा ऑपरेटर क्रमश: कुमारी प्रतिमा, उमेश कुमार राय व मेनका सिंह के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई हुई है। सभी के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत पडरौना कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई गई है।
एक दिन में जिले में 20 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर इसकी जांच कराई गई तो 17 के नाम व पते फर्जी मिले। इस मामले में चार स्थायी कर्मियों को निलंबित व चार संविदा स्वास्थ्य कर्मियों के खिलाफ बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है। आठों कर्मियों के खिलाफ पडरौना कोतवाली में महामारी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। –
डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking