News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुलिस का किला भेद फरार हुआ बिहार का लूटेरा अपराधी, पढ़े पूरी खबर

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 21, 2023  |  7:32 PM

86 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुलिस का किला भेद फरार हुआ बिहार का लूटेरा अपराधी, पढ़े पूरी खबर WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। बिहार प्रांत में लूट की वारदात करने वाला अपराधी हनुमानगंज पुलिस की कस्टडी से सोमवार की भोर में थाने से फरार हो गया जिसको लेकर थाने में अफरा- तफरी मची हुई है। दो दिन पहले बाइक से जा रहे एसएसबी जवान से लिफ्ट लेकर सुनसान जगह पर कैंची से गर्दन पर वारकर उसे नशीला सुई गोंद जवान को बेहोश कर दिया था और बाइक सहित नगदी एवं सामान व मोबाइल लूट लिया था। बिहार पुलिस अज्ञात पर लूट का मुकदमा दर्ज कर उसे सरगर्मी से तलाश रही थी। लूट के अपराधी को बाइक सहित हनुमानगंज पुलिस ने पकड़ लिया था और उससे घटना के संबंध में पुछताछ के लिए कस्टडी में रखा था।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

बताते चलें कि बिहार के गोईठहीं गांव निवासी सेना का जवान जयहिंद महतो एसएसबी 12 बटालियन किशनगंज में तैनात हैं। एसएसबी जवान जयहिंद के अनुसार वह छुट्टी पर घर आए थे। बाइक संख्या बीआर 22 एयू 4201 से अपने रिश्तेदारी से घर जा रहे थे कि बिहार के मटियरिया थाना क्षेत्र के मेहनौल के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे रोककर आगे के गांव तक जाने के लिए लिफ्ट मांगा और उसने मानवता वश गाड़ी पर बैठा लिया। बाइक पर बैठा व्यक्ति जवान को भ्रमित कर और आगे छोड़ने की सिफारिश की और जैसे ही जवान सड़क के हरपुर और मठियां थाना रामनगर के सूनसान जगह से गुजर रहा था उसने किसी नुकीले धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर घायल कर दिया, चेहरे पर उसने कई बार हमला कर पीछे से बेहोश करने वाली सुई घोंप अधमरा कर दिया और बाइक व सामान सहित नगदी एवं मोबाइल लूट फरार हो गया। जवान को घण्टों बाद होश आया तो उसे अस्पताल में भर्ती किया गया और रामनगर थाने की पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध लूट का मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही थी, इसी बीच रविवार को संयोगवश लूटेरा हनुमानगंज पुलिस के हत्थे लूट के बाइक के साथ पकड़ा गया। सूचना पर बिहार पुलिस हनुमानगंज थाने पहुंची व अपराधी को उसे सौपने की बात कही, परंतु हनुमानगंज थानाध्यक्ष अजय पटेल ने इनकार कर दिया और बिहार पुलिस बैरंग लौट गयी। इधर हनुमानगंज पुलिस अपराधी से पुछताछ के बाद उसकी अपराधिक इतिहास खंगालने के फिराक में थी, तभी अचानक भोर में लूटेरा पुलिस के मौजूदगी में चकमा देकर थाने से फरार हो गया। इसके बाद हड़कंप मचा हुआ है। बिहार के रामनगर के एसडीपीओ नंद कुमार का कहना है कि लूट का अपराधी हनुमानगंज थाने में पकड़ा गया है। पुलिस टीम को लगाया गया था।

सीओ संदीप वर्मा ने कहा है कि प्रथम दृष्टया हनुमानगंज पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई है। जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट दी जाएगी ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking