News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, एक घायल

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 10, 2023  |  7:13 PM

85 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार युवती की मौत, एक घायल

कप्तानगंज/कुशीनगर। स्थानीय थाना अन्तर्गत कप्तानगंज परतावल मार्ग पर स्थित गणेश चौक पेट्रोल पंप के समीप दवा कराकर बाइक से लौट रही युवती डीसीएम की टक्कर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसे आस- पास के लोगों द्वारा आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर भेजवाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक चालक को भी चोटे आयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है जब कि वहीं घटना से संबंधित डीसीएम को पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

शनिवार को सोनम सिंह पत्नी नीरज सिंह उम्र 23 बर्ष निवासी पादरी बाजार गोरखपुर जो कुछ दिनों से अपने मायके ग्राम सभा पिपरा माफी थाना कप्तानगंज कुशीनगर में थी। कुछ स्वास्थ्य खराब होने पर इलाज कराने के लिए गोरखपुर गयी थी। उधर से ईलाज कराकर बाइक से घर लौट रही कि परतावल कप्तानगंज मार्ग पर स्थित गणेश चौक के पेट्रोल पंप के सामने डीसीएफ नम्बर यूपी-15एफ टी-4994 की टक्कर से युवती गम्भीर रूप से घायल हो गयी वहीं बाइक चालक को भी चोटे आयी। आस पास के लोगों ने आटो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर भेजवाया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी।

दुर्घटना में मृत्यु सोनम सिंह ग्राम सभा पिपरा माफी थाना कप्तानगंज कुशीनगर के निवासी ब्यास सिंह की एकलौती पुत्री थी जिसकी शादी महज 2-1/2 ढाई साल पूर्व एडीओ आईएसबी राम नगीना सिंह के बेटे नीरज सिंह से पादरी बाजार गोरखपुर में हुयी थी। जिनके पास ढेड़ बर्ष का एक लड़का है। दुर्घटना में सोनम सिंह के मृत्यु की सूचना पर दोनों परिवारों में कोहराम सा मच गया। तथा लड़की के माता पिता व परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा
मारपीट में घायल हुआ रेलवे का गेटमैन, घटना स्थल का अधिकारीयों ने लिया जायजा

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking