News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ऑनलाइन कैश लेश पेमेंट क़ो बढ़ावा देकर व्यपारियों के सम्मान को बढ़ाया है -राधामोहन दास

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 10, 2023  |  7:57 PM

78 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ऑनलाइन कैश लेश पेमेंट क़ो बढ़ावा देकर व्यपारियों के सम्मान को बढ़ाया है -राधामोहन दास
  • मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09वर्ष पुरा होने के उपलक्ष्य में व्यापारी सम्मेलन 

कसया/कुशीनगर । प्रधानमंत्री मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 09वर्ष पुरा  होने के उपलक्ष्य में  विधानसभा फाजिलनगर के जूनियर हाईस्कूल प्रांगण में शनिवार क़ो भाजपा द्वारा आयोजित सम्मेलन में सभी वक्ताओ ने एक स्वर में कहा राष्ट्र निर्माण में व्यापारियों का अहम योगदान है |

आपके लिए और..- जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी...

मुख्य अथिति राज्य सभा सांसद राधा मोहन दास अग्रवाल ने  व्यापारियों क़ो सम्बोधित करते हुये कहा कि   केंद्र सरकार ने जीएसटी लागू क़र व्यापारियों क़ो बहुत बड़ी  राहत दी हैl  ऑनलाइन कैश लेश पेमेंट  क़ो बढ़ावा देकर व्यपारियों के सम्मान क़ो मोदी सरकार ने बढ़ाया है| भाजपा सरकार में व्यापारी सुरक्षित हैl  विदेशी कम्पनिया भारत में निवेश कर  कल कारखाने लगाकर लोगों क़ो रोजगार दे रही है |देवरिया सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार व्यपारियों की हित के लिये कटिवद्ध है| पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश में निवेश करने से पहले व्यापारी माफियाओ से डरते थे लेकिन अब खुल कर निवेश कर रहे है l इस सरकार में सारे गुंडे- माफिया जेल में हैं|देवरिया सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा की भारत की इकोनामी दर विश्व में छठवे स्थान पर हैl  डबल इंजन की सरकार निरंतर विकास की गाथा लिख रही है | प्रदेश सरकार उद्योग की स्थापना कर रोजगार के अवसर दे रही है | इस अवसर पर फ़ाज़िलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड, सेवरही विधायक डॉ. असीम कुमार, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल आदि ने भी सम्बोधित किया |

इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष  दिवाकर मणि त्रिपाठी,मंडल अध्यक्ष मुकुल तिवारी,  ब्लाक अध्यक्ष प्रधान संघ सुरेंद्र सिंह कुशवाहा , विनय तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय,राणा प्रताप मिश्रा, पंकज पाण्डेय, राजेश दूबे दुर्गेश सिंह,विशाल जायसवाल, सचिन सिंह, चिरंजी सिंह आदि सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, व्यापारी व नगरवासी मौजूद रहेl 

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी
चलती अमृत भारत एक्सप्रेस से उतरने के दौरान युवक गंभीर घायल, गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

खड्डा, कुशीनगर। मुंबई से घर लौट रहा एक युवक खड्डा रेलवे स्टेशन पर चलती…

हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 
हनुमानगंज: अन्तर्जातीय कोर्ट मैरेज का दुखद् अंत, नव दंपत्ति का पेड़ से लटकता मिला शव, सनसनी 

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के जिन्ना छपरा गांव का है मामला दलित समुदाय के लड़के…

जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल
जांच के बीच ‘सबूतों पर फावड़ा’…?  हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना पर उठे नए सवाल

कुशीनगर । सेवरही विकास खंड की ग्राम पंचायत हफुआ चतुर्भुज में बीबीजी रामजी योजना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking