कसया/कुशीनगर । नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव अभियान से जुड़कर क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रवर्तन दल कुशीनगर अखिलेश दुबे एवं बुद्ध पीजी कॉलेज कुशीनगर में बीएड विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 निगम मौर्य ने रविवार को कॉलेज परिसर में जन्मदिन के अवसर पर पौधरोपण किया। पौधरोपण करते दोनों ने कहा कि जहरीली हो रही पर्यावरण को बचाने में पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है। ये हानिकारक तत्वों को ग्रहण कर प्राणवायु ऑक्सीजन देते हैं और पर्यावरण को स्वस्थ रखते हैं। अतः अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाये रखने की जरूरत है। दोनों ने नयी दिशा को पौधों हेतु आर्थिक सहयोग करते हुए जन्मदिन पर पौधरोपण अभियान की सराहना की।
इस अवसर पर महाविद्यालय शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ0 सत्येंद्र गौतम, डॉ0 गौरव तिवारी, डॉ0 शत्रुघ्न सिंह, घनश्याम मिश्र, फागु, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में बीते दिनों युवक रोहित खरवार की चाकू से गोदकर…
फाजिलनगर। जिस ऐतिहासिक पाठशाला ने कभी क्षेत्र को गौरवान्वित करने वाली विभूतियों को प्राथमिक…
हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…
हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…