कुशीनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में भारत रत्न सम्मानित लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा (चित्र) पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई । उन्होंने कहा हम सभी को एकता ,अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित रहना होगा तथा अपने देश /जनपद वासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का प्रयास करना होगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 2014 से इस दिन को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ।आजादी के समय भारत की छोटी बड़ी 550 से अधिक रियासतों को एकता के सूत्र में पिरो कर भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जी द्वारा अखंड भारत का निर्माण करने का काम किए है। अखंड भारत के निर्माण के साथ साथ स्वंतत्रता संग्राम में दिए गए उनके योगदानों को याद किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आइए हम सब मिलकर यह शपथ लेते है की हम सब मिलकर देश की एकता ,अखंडता और आंतरिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्रा , उपजिलाधिकारी न्यायिक अनिल कुमार यादव, उप जिला मजिस्ट्रेट, समस्त कलेक्ट्रेट सहायक एवं जनपद स्तरीय अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…