News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविंशकर का मना जन्मदिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 13, 2022  |  9:17 PM

527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आर्ट आफ लिविंग के प्रणेता श्री श्री रविंशकर का मना जन्मदिन
  • साफ-सफाई व पौधरोपण कर लिया गया श्री श्री के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प

कसया/कुशीनगर। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रणेता प्रख्यात आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर के अवतरण दिवस पर उनके अनुयायियों व उनके संचालित विद्या मंदिरों में रैली निकाली गई व साफ – सफाई  के साथ पौधरोपण किया गया। श्री श्री गुरुदेव के अनुयायियों ने उनके चित्र पर पुष्पार्चन किया और विश्व के कल्याण की कामना की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

जनपद सहित नगरपालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के अनिरूद्धवा, सिसवा – महन्थ पकड़ियार स्थित विद्या मंदिर में साफ सफाई व पौधरोपण किया गया। आर्ट ऑफ लीविंग के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि जीवन की भागम भाग में मनुष्य का अस्तित्व संकट में पड़ गया है। मौजूदा संकट के दौर में सावधानी व बचाव के लिए योग, आसन, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास लाभदायक है। साथ ही पौधरोपण से धरती हरी भरी होगी और शुद्ध वायु मिलेगी जिससे श्वसन तंत्र मजबूत होता है और विषाणुओं का अंत होता है। उन्होंने नियमित योग पर बल दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अंकिता, करन, आदर्श, प्रतिज्ञा, गुंजन, अनुष्का, गरिमा, शालू आदि बच्चों ने मनोहारी प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रबन्धक प्रभू नाथ सिंह, प्रबन्धक आमोद सिंह, डॉ परशुराम पटेल, रामनरेश पटेल, स्वामीनाथ चौधरी, भन्ते सागर, भन्ते विनय, राजभवन सिंह, हरिओम, मंगेश चन्द, गणपति शर्मा, शेषनाथ यादव, धर्मेंद्र सिंह, रविन्द्र सिंह, रीना मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह, जितेंद्र सिंह, शिला सिंह, आराधना सिंह, शिला यादव, मेनका एलियास रेशमा, पूर्णिमा सिंह, सबिता सिंह, माधुरी सिंह, संगीता शर्मा आदि मौजूद रहे।109:11 PM

 

संबंधित खबरें
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता
दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, तरयासुजान पुलिस की सफलता

कुशीनगर। जनपद में अपराध नियंत्रण एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर चलाए जा…

तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार
तमकुहीराज पुलिस ने 73 अदद अवैध देशी शराब के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न
आगामी त्योहारों को लेकर तरयासुजान थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking