News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा ने 34 मंडलो में 2837 बूथों पर चलाया पौधरोपण कार्यक्रम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 4, 2021  |  5:42 PM

813 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा ने 34 मंडलो में 2837 बूथों पर चलाया पौधरोपण कार्यक्रम

पडरौना/कुशीनगर | भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा० श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस आज 23 जून से लेकर उनके जन्मदिवस 6 जुलाई तक भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर द्वारा जनपद के सभी 34 मण्डलों में 2837 बूथों पर बृहद स्तर पर पौधारोपड़ कार्यक्रम चालाया जाएगा।

आज की हॉट खबर- लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान...

जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द नें बताया कि बृक्षारोपड़ अभियान के जिला संयोजक जिला मंत्री विवेकानन्द द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सांसद विजय कुमार दुबे, कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य, कुशीनगर विधायक ने पडरौना में ई०वी०एम०/वी०वी० पैट गोदाम परिसर में पौधरोपण किया, खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी द्वारा खड्डा विधानसभा के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।

इसी क्रम में अनुसूचित मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक कुमार और मण्डल अध्यक्ष विरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में मथौली मण्डल के मुड़िला हरपुर में पौधरोपण किया गया। जिला मंत्री विवेकानन्द शुक्ल ने पिपरा जटामपुर और जिला मंत्री बलिराम यादव शिवपुर बाजार, महात्मा गांधी इण्टर कालेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सखवनिया में पौधरोपण किया इस अवसर पर चंद्रभूषण सिंह,ईशा खां, मण्डल उपाध्यक्ष जनार्दन मद्धेशिया,शक्ति केन्द्र प्रमुखअजय पटेल,अभियान प्रमुख आकाश जायसवाल,आईटी संयोजक संदीप जायसवाल,प्रदीप कुशवाहा ,अनिल पटेल जी, कुंदन राव, डियम भाई, संजीव गुप्ता, बलिराम गुप्ता ,बूथ अध्यक्ष लल्लन जायसवाल , योगेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।

इसी तरह निवर्तमान जिला उपाध्यक्ष अजय राय द्वारा त्रिवेणी राय किसान महिला महाविद्यालय बलुआ बिहार के प्रांगण में पौधरोपण किया गया ।इस अवसर पर पटहेरवा मंडल अध्यक्ष श्रीनिवास राय ,पूर्व मंडल अध्यक्ष फाजिलनगर विजय शंकर तिवारी, मंडल महामंत्री अमलेश तिवारी ,आईटी सेल के संयोजक अनुज तिवारी ,कोषाध्यक्ष देवेन्द्र राय तथा विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
खड्डा: सीडीओ की अध्यक्षता में संपन्न हुआ संपूर्ण समाधान दिवस

प्रार्थना पत्रों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना प्राथमिकता -मुख्य विकास अधिकारी वंदिता श्रीवास्तव…

शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत
शैलेश गुप्ता को बसपा ने किया जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त,स्वागत

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर के एक निजी मैरेज हॉल में बसपा सुप्रीमो मायावती…

पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी
पांच वर्षीय बच्ची के साथ रिश्ते के चाचा ने किया दरिंदगी,पुलिस का दावा शीघ्र होगा गिरफ्तारी

कुशीनगर । सेवरही थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीय मासूम बच्ची के…

लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर
लग्जरी कार में ‘बंटी-बबली’ शराब की तस्करी का भंडाफोड़, तरयासुजान पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा तस्कर

कुशीनगर। जनपद के तरयासुजान थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking