News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा जिला प्रभारी ने सांसद और विधायको के साथ किया बैठक, आगामी कार्यक्रमो पर हुआ चर्चा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 19, 2021  |  5:01 PM

827 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा जिला प्रभारी ने सांसद और विधायको के साथ किया बैठक, आगामी कार्यक्रमो पर हुआ चर्चा

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला प्रभारी रमेश सिंह रविवार को भाजपा कार्यालय में सांसद और विधायकों के साथ बैठक कर सांगठनिक गतिविधियों की समीक्षा पार्टी की आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा किया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

जिला प्रभारी ने कहा कि 19 सितम्बर को योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने के उपलक्ष्य में राज्य और जिले स्तर पर रिपोर्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर कराए गए विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड 20 सितम्बर को सभी विधायकों अपने विधानसभा क्षेत्र में प्रेसवार्ता कर जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 11 सितम्बर से बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनाने का कार्य किया जा रहा है। 24 सितम्बर को बूथ समितियों के साथ पन्ना प्रमुखों का सम्मेलन प्रस्तावित है। भारतीय जनसंघ से लेकर भाजपा तक को वैचारिक अधिष्ठान देने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितम्बर से लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 2 अक्टूबर तक भाजपा कुशीनगर के जिला में सभी 14 ब्लाकों के मुख्यालय पर गरीब कल्याण मेला लगेगा। इसमें जहां जन शिकायतें सुनीं जाएंगी, वहीं अगर कोई पात्र किसी जन कल्याणकारी योजना से वंचित है, उसे इसका लाभ दिलाया जायेगा। इसी तरह 7 अक्टूबर तक बूथ विजय अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियो को लेकर जनता के बीच जायेंगे।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र, सांसद विजय कुमार दुबे, देवरिया सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम पाण्डेय, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी,हाटा विधायक पवन केडिया, पडरौना विधायक प्रतिनिधि आर के मौर्य उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking