कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के गांव नरकटिया बाजार में शनिवार को सांसद कुशीनगर बिजय दूबे का स्वागत और सम्मान समारोह किया गयाl जिसमें सांसद को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l
इस दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए सांसद कुशीनगर बिजय दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के विकास के लिए बिना भेदभाव के बिकास कर रही है l केन्द्र व प्रदेश की सरकारें विकास के लिए कटिबद्ध है l उन्होंने कहा कि कुशीनगर लोक सभा में एक से बढ़कर एक योजनाएं लाकर विकास किया गया है, और आगे भी कई परियोजनाओं का धरातल पर उतारा जाएगा l कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि भाजपा सरकार गांवों के बिकास के लिए अपना खजाना खोल दिया है जिससे गांव में अधिक से अधिक विकास हो सके l कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता और संचालन धीरज राव ने किया आयोजक ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिबेकान्द दूबे ने आये सभी अतिथियों और आगुंतकों को आभार प्रकट किया इस अवसर , चमन यादव,अभय राव,मीडिया प्रभारी सांसद कुशीनगर निखिल उपाध्याय , ओमप्रकाश वर्मा, विनोद गिरी, आशुतोष पाण्डेय, चन्दन शर्मा, धनंजय मणि त्रिपाठी, अश्वनी दूबे, विनोद कुमार दूबे,संजय पांडेय आदि मौजूद रहेl
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…