News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किसानो की बुनियादी समस्याओ को दूर कर दोगुना लाभ दिलाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित- व्रजनन्दन सिंह

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Aug 17, 2021  |  7:36 PM

906 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किसानो की बुनियादी समस्याओ को दूर कर दोगुना लाभ दिलाने के लिए भाजपा कृत संकल्पित- व्रजनन्दन सिंह WhatsApp
Responsive image

सुकरौली बाजार/कुशीनगर (न्यूज़ अड्डा) । क्षेत्र पंचायत सुकरौली के ग्राम पंचायत अवरवॉ के महादनपुर सिहुलिया में आदिश्वर तिवारी के आवास पर एक  भाजपा किसान मोर्चा के द्वारा आयोजित किसान पंचायत में किसानों से जुड़ी सभी मुद्दों को शिद्दत से उठाया गया ।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री बृजनंदन सिंह ने कहा कि जिस तरह से किसान अन्नदाता के रूप में धुप छाँवों  को झेलकर  अन्न पैसा कर लोगो का पेट भरने का करता है। ठीक उसी प्रकार भाजपा भी किसानो की बुनियादी समस्याओ का निराकर करने के लिए कम लागत में अधिक अन्न पैदा करने के साथ दोगुना एमएसपी के लाभ दिलाने के लिए हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, प्रदेश यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज, के द्वारा निरन्तर किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए कृत संकल्पित है। प्रधानमंत्री सम्मान निधि,प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, आयुष्मान भारत , सहित सैकड़ों योजनाएं चलाए जा रहे जिसका सीधा लाभ किसानों को डायरेक्ट प्राप्त हो रहा है ‘। उन्होंने कहा कि आगामी पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में होने वाले किसान पंचायत में प्रधानमंत्री मोदी जी, मुख्यमंत्री योगी जी, द्वारा गन्ने का मूल्य बृद्धि का  सम्मान जनक घोषणा की जायेगी। किसान मोर्चा के क्षेत्रीय मिडिया संजय तिवारी ने अपने संबोधन मे कहा कि देश के किसानो को वर्तमान प्राप्त होने वाले लाभो से बंचित करने वाले तथाकथित आन्दोलन जिवीं नेताओ से रहे सावधान। भाजपा किसान मोर्चा. के क्षेत्रीय महामंत्री श्री भागवत चौहान ने कहा कि भाजपा ही किसानो की एकमात्र हितैसी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीभागवत चौहान, संचालन संयोजक आदिश्वर  तिवारी ने किया। उक्त अवसर नागेन्द्र तिवारी, ग्रामप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश गौड़, मुन्ना पाण्डेय, मखडू मद्देशिया, सहित पचासो किसान एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहें।


ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking