News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपाइयों ने निकाय चुनाव फतह करने के लिए बनाई रणनीति

Farendra Pandey

Reported By:

Nov 22, 2022  |  6:16 PM

705 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपाइयों ने निकाय चुनाव फतह करने के लिए बनाई रणनीति

कुशीनगर। नगर निकाय चुनाव को लेकर रविन्द्र नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित हुई। जिसमें भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक और कुशीनगर जिला प्रभारी रमेश सिंह ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तरह ही नगर निकाय के चुनाव में भी बूथ जीता-चुनाव जीता के मंत्र के साथ हम सब को कार्य करना है। सभी कार्यकर्ताओं के अनुभव और परिश्रम से भाजपा ने बहुत चुनाव लड़े और जीते है।जनता पूरी तरह से कमल खिलाने और विपक्ष का जमानत जब्त करने को तैयार है। बस आप सभी लगातार जनता से संवाद कायम रखें नगर पालिका और नगर पंचायत में भी भारतीय जनता पार्टी भारी अन्तर से चुनाव जीतने जा रही है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचन्द मिश्र ने बताया कि सभी नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में शीर्ष नेतृत्व द्वारा निर्देशित सभी सांगठनिक कार्य पूर्ण हो चुका है और आगामी चुनाव में जनपद के सभी नगर निकायों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यकर्ताओं की परिश्रम की बदौलत भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय प्राप्त करने जा रही है।

बैठक मे पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,लल्लन मिश्र, अखिलेश मिश्र, जिला महामंत्री राणा प्रताप राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, दिवाकर मणि त्रिपाठी, रमेश सिंह, विनोद भारती, जिला मंत्री रामगोपाल गुप्ता, विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, बाबू नन्दन सिंह, सुषमा शर्मा सहित सभी निकाय संयोजक, प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, जिला पदाधिकारी, जिला नगरी चुनाव संयोजक व स्थानीय निकाय संयोजक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking