News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा अपने बलबूते पर लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव: संतराज यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 4, 2021  |  6:54 PM

739 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा अपने बलबूते पर लड़ेगी जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव: संतराज यादव

पिपरा बाजार/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने यह तय किया है कि हम जिला पंचायत का चुनाव लडे़ंगे और जीतेंगे,हर हालत में जिले में अपनी सरकार बनाएंगे।
यह बातें भूमि विकास बैंक उत्तर प्रदेश के सभापति और भारतीय जनता पार्टी कुशीनगर के जिला प्रभारी सन्तराज यादव नें कहा।वह भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों के अभिनन्दन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होनें कहा कि आगे जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है जिसमें हमको भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में जिला पंचायत का चुनाव लड़ना है और भाजपा का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाना है इस दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढना है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र नें नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, मंत्री, सांसद, विधायक आपके कदम से कदम मिलाकर आपका सहयोग करेंगे।
अभिन्दन समारोह को कुशीनगर विधायक रजनीकान्त मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर मणि त्रिपाठी,दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री अतुल सिंह ने भी संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए तन मन धन से काम करने की बात कही ,।
इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा० वीना गुप्ता, जयप्रकाश शाही, क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, सुदर्शन पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,अखिलेश मिश्र, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, सीता सिंह, पंचायत चुनाव के सह संयोजक राधेश्याम पाण्डेय, जिला कोषाध्यक्ष पप्पू नाथानी, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द,कार्यालय व्यवस्थापक भीखम प्रसाद, कृष्णमुरारी जायसवाल, चाँदनी कुशवाहा, वरुण राय, डा० गणेश पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, रविन्द्र कुशवाहा, आदि उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking