News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताई सरकार की उपलब्धियां

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 29, 2023  |  7:45 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने लोगों को बताई सरकार की उपलब्धियां
  • ‘संपर्क से समर्थन’ के तहत लोगों से संपर्क

कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के टेकुआटार मण्डल के विभिन्न गांवों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विधायक पी एन पाठक की अगुवाई में केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर ‘संपर्क से समर्थन’अभियान के तहत लोगों से घर घर जाकर संपर्क किया।सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को बताया।कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र के अहिरौली राजा,भठही बाबू,गोबरही, सोहसा मठिया,परवरपार,टेकुआटार, सोहसा पट्टी गौसी, बिजयपुर पुरैनी आदि गांवों में लोगों से संपर्क किया। पोस्टर,बैनर लगाए व हैंडबिल बांटें। विधायक पी एन पाठक ने कहा कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाएं सबके सामने हैं।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के चलते लाभार्थी को घर बैठे योजना का लाभ मिल रहा है।इससे बिचौलिया व्यवस्था समाप्त हुई है।जिससे भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है। किसी भी योजना में कोई दिक्कत हो तो सीधे मुझ से संपर्क करें।मुफ्त खाद्यान्न वितरण दुनिया की सबसे बड़ी वितरण योजना है।जिससे कोरोना काल में श्रमिक वर्ग को राहत मिली है। मंडल अध्यक्ष बिनोद कुमार गुप्ता,दिनेश जयसवाल, शुभम मद्धेशिया ,चन्द बलि गोंड, अमरनाथ मद्धेशिया,राजेश राव, अजय शर्मा, डिम्पल पांडेय, दिनेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत
क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय का हाटा में हुआ स्वागत

हाटा कुशीनगर: भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री बच्चा पांडेय के हाटा पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking