अहिरौली बाजार/कुशीनगर। जिले के हाटा विधानसभा क्षेत्र स्थित सुभाष इंटरमीडिएट कॉलेज बेदुपार के प्रांगण में आयोजित भारतीय जनता पार्टी की कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को सुनने व देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे आम जनता का मनोबल उस वक्त अधर में लटका जब स्थानीय प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर को उतारने के लिए कन्फर्म सिग्नल नहीं दिया जा सका। अपने नेता को सुनने व देखने के लिए कार्यक्रम स्थल पर कई घंटों से इंतजार में जुटे लोगों ने अपने नेता को ऊपर से ही वापस जाने की आस लगाने लगे कार्यक्रम स्थल पर एकत्रित भीड़ कभी हेलीपैड की तरफ तो कभी मंच की तरफ भागती फिरती दिखी।
हेलीकॉप्टर कार्यक्रम स्थल का दर्जनों चक्कर लगाता रहा जबकि पायलट ने बड़ी सूझ बूझ से हेलीकॉप्टर को गन्ने के खेत में उतारी, बताते चलें कि हेलीकॉप्टर को कंफर्म सिग्नल नहीं मिलने के अभाव में समय से लैंडिंग नहीं होना प्रशासनिक चूक मानी जाएगी जो कहि न कही प्रशासनिक अमले पर सवालिया निशान हैं। सुभाष इंटर कॉलेज बेदुपार के प्रांगण में मुख्य अतिथि के रूप में चुनावी सभा को बतौर संबोधन कर रहे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने विधानसभा क्षेत्र हाटा से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी मोहन वर्मा को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे लोगों के अपील किया।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…