News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है- देवेन्द्र प्रताप सिंह

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 28, 2021  |  4:31 PM

859 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजयुमो भाजपा की रीढ़ की हड्डी है- देवेन्द्र प्रताप सिंह

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र प्रताप सिंह का भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोनबरसा, सुकरौली,हाटा,हेतिमपुर, कुशीनगर,कसया,रविन्द्र नगर में भव्य स्वागत किया। जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जिस जोश और उत्साह के साथ स्वागत किया है उसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूँ।उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा भाजपा के रीढ़ की हड्डी है जो हमेशा सिपाही की तरह भाजपा के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में “युवाओं के साथ,350 के पार”के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अब हमें दिन-रात एक कर देना है।

आज की हॉट खबर- “साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल...

स्वागत समारोह को जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय,सुदर्शन पाल जिला मंत्री विवेकानंद शुक्ल,बलिराम यादव जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, मण्डल प्रभारी वरुण राय, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश गुप्ता ने भी संबोधित किया और नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए 2022 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने की बात कही।

संचालन महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी ने किया। इस अवसर पर , जयकिशन यदुवंश, शशिकांत भाई,चिन्टू मणि, आदित्य मिश्रा, आकाश सिंह, रणजीत सिंह,दीपक राय, प्रियेश गोंड, वाल्मीकि पाण्डेय,शुभम प्रताप शाही, सुशील शर्मा, हरिओम कुशवाहा, सर्वेश पाठक, विकास दीक्षित,भोला राय, अनुराग प्रताप सिंह, इन्द्रजीत सिंह, पंकज तिवारी,संजय मिश्रा, दुर्गेश सिंह,रितेश बहादुर सिंह, शक्ति सिंह, विशाल वर्मा, रितेश दूबे, अंकित पाण्डेय, अभिषेक शुक्ला, अनूप तिवारी, आकाश सिंह, आदित्य प्रताप सिंह, अतुल राय और अमित सिंह श्रीनेत सहित सैकड़ों युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन
खड्डा: चाकूबाजी की घटना में मृत अजीत के हत्यारों को फांसी की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर धरना प्रदर्शन

आक्रोशित लोगों ने घंटों शव रखकर दिया धरना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र में…

“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”
“साली को गोली, फिर खुद को मौत… तमकुहीराज की डबल डेथ मिस्ट्री में उलझे कई सवाल”

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में बुधवार को हुई साली और जीजा की…

अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त छापेमारी में 10 ट्रकों पर गिरी गाज

कुशीनगर । जनपद में अवैध खनन और बिना वैध प्रपत्रों के बालू परिवहन के…

प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला
प्रधानमंत्री मोदी के ‘सोना न खरीदें’ बयान पर VIP महामोर्चा का हमला

बोले- करोड़ों व्यापारियों और कारीगरों की रोजी-रोटी पर पड़ेगा असर, गैरजिम्मेदाराना है ऐसा बयान…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking