News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रास्ते मे ठण्ड से कहारते बुजुर्ग को ओढ़ाया कम्बल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 12, 2023  |  7:38 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रास्ते मे ठण्ड से कहारते बुजुर्ग को ओढ़ाया कम्बल

कसया/कुशीनगर। मानव सेवा से बढ़कर कोई बड़ा सेवा नहीं है इस समय पूरा जनपद भीषण ठंड के चपेट में हैं और ठंड बढ़ गयी है, ऐसे में कम्बल का वितरण करना स्वयं को सुखद अनुभूति का एहसास करा रहा है। इस प्रकार के कार्य से समाज को नई दिशा मिलती है और सक्षम व संपन्न वर्ग के लोग इस प्रकार के कार्यक्रम को लेकर सजग हो जाते है।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

उक्त बातें गुरूवार को क्षेत्र में निकल रहे हाटा ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने अहिरौली राजा के चौराहे पर एक बाल्मीकि समाज के बुजुर्ग ठंड से कहारते हुए दिखा तो उसको रोक कर कम्बल ओढ़ाया और उसको खाने के लिए कुछ नगदी दिया और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव ने कहा कि मनुष्य के जीवन की सार्थकता तब है, जब वह गरीब और असहायों की सेवा करे। सर्दी के इस मौसम में गरीबों को गर्म कपड़े वितरण करना सच्ची मानव सेवा है। यह कम्बल हर उस गरीब व बुजुर्गों के लिए जीवन दायिनी साबित होगा, जिनके पास ठण्ड से बचने का और कोई उपाय नही है। इस गलन भरी ठंड में कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य कुछ नहीं हो सकता हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, असहायों, जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप साधन मुहैया कराना सबका दायित्व है। जो लोग साधन सम्पन्न है, वे धर्मार्थ कार्य में हिस्सा लें ताकि कोई भी गरीब भूखा न रहे और सभी को अन्न, वस्त्र मिल सके। सुधीर राव ने बताया कि हम अपने साथ गाड़ी में कम्बल और उनी कपड़ा रख कर चल रहे हैं जहां कोई इस हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में ठिठुरते हुए लिखता है तो हम उसको कम्बल व ऊनी वस्त्र धारण कराते हैं इसी उद्देश्य से इस ठंडक के मौसम में जरूरतमंदों में ऊनी वस्त्र का वितरण किया जा रहा है यह भी सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी गरीब भूखा न रहे।

उन्होंने कहा कि गरीबों में कम्बल वितरण एक उत्कृष्ट कार्य है। हमारे यहां पर्व एवं त्यौहारों को दान और पुण्य के साथ जोड़ा गया है। गरीबों की सहायता सबसे बड़ा धर्म का कार्य है। समाज के लोग जरूरतमंदों को आवश्यकतानुरूप सहायता उपलब्ध कराए, यह समाज की सबसे बड़ी सफलता होगी। ऐसा प्रयास होना चाहिए कि सभी सुखी रहे, सम्पन्न रहें। इस दौरान क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सरवर आलम जहांगीर खान प्रशान्त किशोर यादव दीनानाथ राव साजिद खान चन्दु गोंड आदि मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत
खेत में चारा काट रही महिला पर बाघ का हमला, मौके पर मौत

बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…

जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking