कसया/कुशीनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित डीडी मंत्रा नृत्य एवं संगीत विद्यालय द्वारा ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों में कम्बल वितरित किया गया।
डीडी मन्त्रा नृत्य एवं संगीत विद्यालय के निदेशक कृष्णानंद त्रिपाठी द्वारा 3 जनवरी को लोगों में कम्बल वितरित किया गया था। इसी क्रम में ठण्ड से बचाव को लेकर जरूरतमंदों को श्री त्रिपाठी ने कंबल वितरित किया। कहा कि ठंड जरूरत से ज्यादा है और ठंड के कारण कई लोग बीमार बीमार हो जा रहे हैं इस कारण यह कार्यक्रम अनवरत चलता रहेगा। आगे भी संस्था अनेक सामाजिक कार्यक्रम करेगी। जिनमें निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों को बुलाया जाएगा। मरीजों को उचित जांच व सेवा प्रदान की जाएगी।
आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता देवीशरण त्रिपाठी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमन्दों की मदद ईश्वर की सेवा है। सामाजिक सहयोग जारी रहेगा। इस दौरान दीपक राय, हरिहर, कमरुद्दीन आदि उपस्थित रहे।
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…