News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पुण्यतिथि पर 51 जरूरतमंदों को भेंट किया गया कम्बल, स्मृति में हुआ पौधरोपण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 9, 2022  |  4:51 PM

506 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पुण्यतिथि पर 51 जरूरतमंदों को भेंट किया गया कम्बल, स्मृति में हुआ पौधरोपण

कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ शुक्रवार की शाम को हाटा विकास खण्ड के चुरामन छपरा गांव में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा स्थानीय निवासी रहे स्व0 दिग्विजय नारायण मिश्र एडवोकेट की पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में परिजनों के सहयोग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर गांव के 51 जरूरतमंदों को कम्बल व 15 ब्राह्मणों को अंगवस्त्र भेंट करते हुए पौधरोपण किया गया।

आपके लिए और..- सीरियल-4 | जनता की नजर से SP केशव कुमार का...

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुण्यात्मा के छोटे भाई सेवानिवृत्त प्रवक्ता मधुसूदन मिश्र ने कहा कि बड़े भैया वकील साहब सदैव जरूरतमंदों के साथ खड़े रहे। क्षेत्र के बहुत सारे लोग जो धन के अभाव में कोर्ट नही जा सकते थे, उनकी बिना शुल्क की वकालत करते थे और समाज के अन्य लोगों को जोड़कर भी मदद दिलाते थे।

पुण्यात्मा के छोटे भाई चतुर्भुज मिश्र सेवानिवृत्त सहायक निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने कहा कि बड़े भैया की स्मृति में लगाया जा रहा पौधा परिजनों के साथ समाज को भी लाभान्वित करेगा।इस अवसर पर परिवार से सुशील कुमार मिश्र, पुत्र आनन्द नारायण मिश्र, आशीष नारायण मिश्र शिक्षक नेता व अटेवा के औरैया जिला प्रभारी, अमित नारायण मिश्र स्वास्थ्य कर्मी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर, आशुतोष कुमार मिश्र वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक, पूर्णेन्दु मिश्र, आदित्य नारायण मिश्र, डा0 रागिनी तिवारी सहित ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, पवन पांडेय, रमेश मिश्र, राजकिशोर दुबे, वीरेंद्र पांडेय, पुरुषोत्तम पांडेय, पण्डित कन्हैया मिश्र, बच्चा पांडेय, रामनगीना पांडेय, विजय प्रकाश पांडेय, मनीष दुबे, मंगरु पांडेय, महात्म शर्मा, मोहन शर्मा, मुखलाल शर्मा, सरल, शारदा, श्रीराम, रामजी गुप्ता, संस्था उपाध्यक्ष इंद्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि भेंट किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण
जिलाधिकारी संजय चौहान ने कार्यभार ग्रहण कर कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटल का किया निरीक्षण

ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…

उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking