News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रक्तदान महाशिविर का आयोजन…रक्तदान महाशिविर में 66 ने किया रक्तदान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 31, 2023  |  6:33 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय एकता दिवस पर रक्तदान महाशिविर का आयोजन…रक्तदान महाशिविर में 66 ने किया रक्तदान

कसया/कुशीनगर। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सामाजिक संगठन रोटरी क्लब कुशीनगर एवं कुशीनगर चैरिटेबल ब्लड बैंक के द्वारा रक्तदान महाशिविर आयोजित किया गया, जिसमें 66 लोगों ने मानवता के मदद के लिए रक्तदान किया। सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित किया।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

इस रक्तदान महाशिविर के आयोजन में कई स्थानीय चिकित्सक, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदाताओं की अधिक संख्या के कारण महाशिविर में दिनभर रौनक दिखाई दिया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 9.1 गोरखपुर रेडियो के आर जे अनुराग रहे l इस अवसर पर उन्होंने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब कुशीनगर के सदस्यों ने सामाजिक सेवा के क्षेत्र में एक मिसाल प्रस्तुत की है, आज इस महत्वपूर्ण पहल ने नगर को सामाजिक सद्भावना और सेवा के प्रति एकत्रित किया और एक सफल आयोजन के रूप में अपनी छाप छोड़ी है। सफल आयोजन हेतु रोटरी की पूरी टीम को बधाई दी।

रोटरी के अध्यक्ष वाहिद अली ने कहा कि राष्ट्रीय एकता दिवस पर नगर के लोगों के इस रक्तदान महाशिविर में बड़ी संख्या में सहभागी बन यह साबित किया है कि जब हम मिलकर काम करते हैं, तो हम समाज के लिए कितना बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं। इस रक्तदान से हम सैकड़ों जरूरततमंद लोगों की जान बचा सकते है।इस रक्तदान महाशिविर में हदीस मंसूरी, डॉ. सुनील सिंह, सुनील कुशवाहा, राजन मद्धेशिया, शुभम दुबे, महीप कुमार राव, शंभू कुशवाहा, संतोष दुबे, गौतम पटेल, सुशील कुमार, अरुण मौर्या, मनीष बरनवाल, रविंद्र तिवारी, रेहान अंसारी, ज्ञान प्रकाश, अखिलेश कुमार दूबे, रवि प्रताप सिंह, अरुणेश कुमार राव, धर्मेंद्र प्रसाद गोंड, सज्जाद आलम, अंजली खरवार, पुनीत दूबे, धर्मेंद्र यादव, राज कुमार मद्धेशिया, नितिन कलवार, राजीव मणि त्रिपाठी, प्रेमचंद्र, अंकुर कुमार, आयुष दूबे, अरूण कुमार वर्मा, कृष्ण मोहन, सुधांशु तिवारी, शिव कुमार, प्रदीप जयसवाल, साहिल अंसारी, मुकेश कुमार, शादाब खान, सुनील राजभर, सालिक राम शुक्ल, दुर्गेश चतुर्वेदी, राजीव कुमार त्रिपाठी, प्रतिमा मौर्या, राहुल सोनी, नियाज अहमद अविनाश शुक्ला विजय कृष्ण द्विवेदी राजेश कुमार प्रिंस शुक्ला मिथिलेश सिंह शमशाद आलम विशाल सिंह निखिल शर्मा जातिश शुक्ला आमिर खान आनंद जायसवाल आदित्य चौबे, अमित कुमार सिंह, वाहिद अली, अजय सिंह, फ़ैयाज़ खान, अभिमन्यु तिवारी विजय गुप्ता, आदिल खान, विनोद वर्मा, गौरव मद्धेशिया, अमित श्रीवास्तव, भूपेश सिंह ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर रोटरी के सह-संरक्षक डॉ एमएच खान, अध्यक्ष वाहिद अली, सचिव राजीव जायसवाल ‘लक्ष्य’, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश चतुर्वेदी, पूर्व अध्यक्ष अनिल जायसवाल, संयुक्त सचिव अखिलेश शर्मा, निदेशक अमित श्रीवास्तव, निदेशक शंभू कुशवाहा, रक्तदान संयोजक विजय कृष्ण द्विवेदी, अरूण कुमार वर्मा, डॉ सुनील सिंह, अंजली खरवार, गौरव मद्धेशिया, फैयाज खान, महेंद्र तिवारी मोनू, इम्तियाज आलम, अश्वनी जायसवाल, महीप राव, गयासुद्दीन अली, हसमुद्दीन अंसारी, राजीव तिवारी, विनोद वर्मा, अरूण कुमार मौर्य, दिनेश तिवारी भोजपुरिया एवं आदिल खान उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking