News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, परीक्षा केंद्र का अपर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2023  |  5:57 PM

535 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बोर्ड परीक्षा हुई शुरू, परीक्षा केंद्र का अपर जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

कुशीनगर। अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज द्वारा सम्पन्न करायी जा रही हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षाओं को सकुशल, नकल विहीन एवं सुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से राम नारायण इंटरमीडिएट कालेज कठकुइया व श्री कृष्ण इंटर कॉलेज सेमरा कठकुइया परीक्षा केन्द्र पर पहुंचकर औचक निरीक्षण कर जायजा लिया तथा अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों में जाकर गहनता से निरीक्षण किया तथा नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया ,वही अपने -अपने क्षेत्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेटो को भी परीक्षा के दौरान निरन्तर भ्रमणशील रहकर शान्ति पूर्ण एवं व्यवस्था पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने का निर्देश दिया है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्र का जायजा लेने के दौरान कहा कि जिले में प्रत्येक दशा में नकल विहीन परीक्षा करायी जायेगी, यदि इसमें किसी भी व्यक्ति द्वारा अवरोध उत्पन्न करने की कोशिश करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी तथा जिन परीक्षा केन्द्रों पर नकल कराते पाया गया तो सम्बन्धित परीक्षा केन्द्रों को ब्लैक लिस्टेट किया जायेगा।

उन्होंने सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट/केन्द्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा केन्द्रों के अन्दर किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स ले जाना पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है, इसका पूर्णयतः ध्यान रखा जाए। उन्होने कहा कि परीक्षा केन्द्रो के आस पास स्थित कम्प्यूटर, फोटो कापी की दुकानें भी बन्द रखी जाएं, इसका पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। अपर जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों से जनपदीय कंट्रोल रूम दूरभाष से वार्ता कर भी जायजा लिया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking