News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बिना कार्य कराए लगाए गए शिलान्यास का बोर्ड, पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 20, 2024  |  5:51 PM

181 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिना कार्य कराए लगाए गए शिलान्यास का बोर्ड, पूर्व विधायक ने जताई आपत्ति WhatsApp
Responsive image
  • नगर में कई मुहल्लों की सड़कों पर लगे शिलान्यास के बोर्ड, जमीन पर कोई काम नहीं

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बिना कार्य के मुख्यमंत्री नगरीय अल्प विकसित व मलिन बस्ती योजनान्तर्गत शिलान्यास का बोर्ड लगाए जाने पर आपत्ति जताते हुए पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने डीएम को पत्र देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

खड्डा नगर पंचायत में 08 जून 2024 को विभिन्न सड़कों पर डूडा विभाग के द्वारा अप्रैल महीने में शिलान्यास कार्य होना दर्शित करते हुए कार्यदाई संस्था ने शिलापट्ट लगाया है। पूर्व विधायक दीपलाल भारती ने विभाग के कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि नगर में कार्य कराए जाने पर नियमानुसार निर्वाचित बोर्ड के चेयरमैन, सभासद का नाम नहीं है। इतना ही नहीं अभी इन सड़कों पर कोई कार्य भी नहीं हुआ है और एक वर्ष बीतने जा रहा है कार्य की लागत भी बढ़ेगी। पूर्व विधायक ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी से करते हुए जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

क्या कहते हैं प्रभारी अधिकारी

इस संबंध में डूडा के प्रभारी अधिकारी मु. जफर ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इसका शिलान्यास किया था, अभी शासन से निर्माण लागत का एक प्रतिशत ही वजट प्राप्त हुआ है जिससे यह कार्य कराया गया है। जिस समय शिलान्यास हुआ है उस समय निकाय भंग थी। इसी वजह से सभासद और चेयरमैन का नाम शिलापट्ट पर अंकित नहीं है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking