News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: योगाभ्यास से तन और मन स्वस्थ्य रहता है -डॉ. रमेशचंद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 22, 2023  |  5:40 PM

94 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: योगाभ्यास से तन और मन स्वस्थ्य रहता है -डॉ. रमेशचंद WhatsApp
Responsive image
  • बुद्धपीजी कॉलेज द्वारा आयोजित अंतराष्ट्रीय योग दिवस समारोह 

कसया/कुशीनगर। योगाभ्यास तन और मन को स्वस्थ्य बनाता है।नियमित योगाभ्यास करने से एकाग्रता बढ़ती है।तनाव से मुक्ति मिलती है।इंद्रिया अच्छे से कार्य करती है। फलत मनुष्य को बहुबिध लाभ होता है।उपरोक्त बातें राष्ट्रीय सेवा योजना बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा आयोजित 9 वे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. रमेशचंद विश्वकर्मा ने कही।इस अवसर पर डॉ. कृष्ण कुमार जायसवाल ने बताया कि सूर्य नमस्कार एक ऐसा योगाभ्यास है जिससे सम्पूर्ण शरीर का व्यायाम होता है।अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कोई व्यक्ति समय निकालकर प्राणायाम, कपालभारती और सूर्यनामस्कर कर लें तो उसे तन और मन संबंधी विकार नहीं होंगे।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

इस अवसर डॉ चंद्रप्रकाश सिंह ने कहा कि योग से कर्म में कुशलता आती है।कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने किया जबकि आभार ज्ञापन डॉ पारस नाथ ने किया।इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने विभिन्न यौगिक क्रियाओं का अभ्यास किया और हर घर योग अभियान को सफल बनाने हेतु पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने की सपथ ली।इस अवसर पर आयोजित योगाभ्यास समारोह में आदर्श मिश्र,अंशिका त्रिपाठी, संजय गोंड,घनश्याम मिश्र समेत बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking