News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: निकाय वार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट किया गया नियुक्त

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 17, 2023  |  7:40 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: निकाय वार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट किया गया नियुक्त WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश रंजन द्वारा नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2023 को सकुशल संपन्न कराने हेतु निकाय वार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जिस के क्रम में महात्मा सिंह उप जिलाधिकारी पड़रौना को नगर पालिका परिषद पडरौना के अंतर्गत आने वाले निकाय हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये गए हैं। इसी प्रकार रत्नीका श्रीवास्तव उप जिलाधिकारी कसया को नगर पालिका परिषद कुशीनगर, नगर पंचायत फाजिलनगर के लिए नियुक्त किया गया है। वरुण पांडेय उप जिलाधिकारी हाटा को नगर पालिका परिषद हाटा,नगर पंचायत सुकरौली, नगर पंचायत मथौली हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है, इसी प्रकार भावना सिंह उप जिलाधिकारी खड्डा को नगर पंचायत खड्डा एवं नगर पंचायत छितौनी हेतु, मोहम्मद जफर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज को नगर पंचायत कप्तानगंज एवं नगर पंचायत रामकोला हेतु, विकास कुमार चंद्रा उप जिलाधिकारी तमकुहीराज को नगर पंचायत सेवरही, नगर पंचायत तमकुहीराज एवं नगर पंचायत दुदही हेतु सुपर जोनल मजिस्ट्रेट नामित किया गया है।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

जिलाधिकारी ने उपरोक्त सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सौपे गए कार्यों को स समय संपादन हेतु अपने तहसील के अंतर्गत नगर पालिका परिषद, नगर पंचायत में पड़ने वाले मतदेय स्थलों पर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न ना होने पावे, जोनल मजिस्ट्रेट/सेक्टर मजिस्ट्रेट/रिटर्निंग ऑफिसर/ सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तथा SST/FST से समन्वय स्थापित कर मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष कराने के लिए उत्तरदाई होंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking