News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बोलेरो की ठोकर से टेम्पो पलटा, एक महिला की मौत, पांच घायल

Sanjay Pandey

Reported By:

May 15, 2022  |  5:25 PM

791 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बोलेरो की ठोकर से टेम्पो पलटा, एक महिला की मौत, पांच घायल

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पनियहवा पुलिस पीकेट व पनियहवा रेल सह सड़क पुल के बीच शनिवार को देर शाम तेज रफ्तार पीकप की ठोकर से आटो अनियंत्रित होकर गढ्ढे में पलट गयी। दुर्घटना में दो महिला समेत पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी तुर्कहा भेजवाया। जहां चिकित्सक ने एक महिला को मृत्यु घोषित कर दिया। वही चार घायलों को इलाज चल रहा है। वाहन पुलिस के कब्जे में है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग...

खड्डा थाना के शाहपुर निवासिनी जोतिया देवी 55 वर्ष, रंगलाल 58 वर्ष, सालिकपुर निवासी इन्दल देवी 52 वर्ष हनुमानगंज थाना के पनियहवा निवासी सुरेश साधू 54 वर्ष व बिहार प्रान्त के थाना नौरगिया के सिरसिया गांव निवासी 50 वर्षीय सुनैना देवी एक ही टैम्पू से मदनपुर (बिहार) से पनियहवा की ओर आ रहे थे। पुल से आगे ज्यों ही उनका टैम्पू पहुंचा तो पीछे से आ रही एक बोलेरो गाड़ी का चालक ओवरटेकिंग करते पीछे से जोरदार ठोकर मार दिया जिससे टैम्पू सड़क से नीचे गढ्डे में पलट गयी। सड़क के राहगीरों ने इसकी सूचना पीकेट पुलिस को दी। पुलिस पीकेट के हेड कांस्टेबल नारदमुनि कन्नौजिया व कां. यशवन्त यादव ने बिना देर किये गढ्ढे में पलटी आटो को सीधा कराते हुये दबे दो महिला समेत पांच घायलो को बाहर निकाल एम्बुलेंस के सहायता से सीएचसी तुर्कहा भेजवाया जहां इलाज के दौरान जोतिया देवी की मृत्यु हो गयी।

इस सम्बन्ध में एसएचओ हनुमानगंज सन्तोष कुमार यादव ने बताया कि पिकप व चालक को हिरासत में लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

संबंधित खबरें
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत
बिहार स्कूल जाते समय सड़क हादसे में शिक्षक की मौत

खड्डा, कुशीनगर। कस्बा क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित स्वामी विवेकानंद नगर निवासी शिक्षक…

सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”
सलेमगढ़ : “बधिर बालिका को मिली नई जिंदगी की उम्मीद: समाजसेवी की पहल पर विधायक ने दिलाई ₹3.04 लाख की सहायता”

तमकुहीराज, कुशीनगर। मानवता और संवेदनशीलता की एक मिसाल पेश करते हुए सेवरही विकास खंड…

तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार
तमकुहीराज : यक्ष एप बना ‘डिजिटल हथियार’ बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश,तीन मोटर साइकिल के साथ दो गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले
करदह तिवारी टोला में लगी आग, आशियाने जले

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के करदह तिवारी टोला गांव में अज्ञात कारणों से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking