रामकोला/कुशीनगर । शुक्रवार को रामकोला थाने पर अलग- अलग थाना क्षेत्र के दो युवक पहुंचे। एक युवक ने मुंबई में आपस में समलैंगिक शादी करने की बात कही और कहा कि मेरा रुपया लेकर दूसरा युवक घर भाग आया है।वह शादी का फोटोग्राफ्स भी पुलिस को दिखाया, वही दूसरा युवक ने कहा कि मुझे नशीली दवा खिलाकर मुझसे जबरन शादी की गई है। थाने में दिये तहरीर की पुलिस जांच शुरू कर दी है।
थाना में दिये तहरीर और मिली जानकारी के अनुसार नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही गांव का रहने वाला युवक जो मुंबई में आठ माह से सिलाई का काम करता है कुछ माह पूर्व उसके पास रामकोला थाना क्षेत्र के बाबू छपरा गांव का 25 वर्षीय युवक पहुंचा। दोनों एक साथ रहने लगे ।दोनों का संबंध आपस में इतना गहरा हो गया कि ही पति-पत्नी की तरह से रहने लगे। गत 20 जून को दोनों आपस में शादी कर लिए और एक साथ चार महीना तक गुजारी। उसके बाद 14 अक्टूबर को मोरवन बाबू छपरा का रहने वाला युवक मुम्बई से घर चला आया और फिर वापस नहीं गया।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सरपतही का रहने वाला युवक रामकोला थाने पर पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि सतर हजार रुपया चुरा कर घर चला आया है और अपने साथ किए गए शादी का फोटोग्राफ्स भी दिखाया। वही मोरवन के युवक ने आरोप लगाते हुए बताया कि मुझसे जबरन शादी की गई तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही थी। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजू सिंह ने कहा कि मामला बम्बई का है, फिर भी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…