News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सजदे में झुके सिर, अमन की मांगी दुआ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 29, 2023  |  12:51 PM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सजदे में झुके सिर, अमन की मांगी दुआ

पडरौना/कुशीनगर। जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) बृहस्पतिवार को परंपरागत तरीके से मनाई गई। मस्जिदों और ईदगाहों पर बकरीद की नमाज अदा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में नमाजियों ने सजदे में सिर झुकाया और मुल्क में अमन चैन के लिए दुआएं भी मांगी और एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी। इसी के साथ तीन दिन चलने वाली कुर्बानियों का सिलसिला शुरू हो गया।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

सुबह तकरीबन सात बजे पडरौना के जामा मस्जिद में नमाज के बाद नगर के विभिन्न मुहल्लों में स्थित ईदगाहों में भी नमाज अदा की गई। नगर के नौका टोला, कठकुइयां रोड, छावनी व अन्य ईदगाहों में भी मुस्लिम लोगों ने नमाज अदा की। उसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। इस दौरान बच्चे भी नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिले। वहीं ईदगाहों पर मेला जैसा नजारा दिखा। इसके बाद घर आकर लोगाें ने अपने परिवारीजनों के नाम से बकरों की कुर्बानी दी। फिर शुरू हुआ दावतों का दौर, जो पूरे दिन चलता रहा। पडरौना नगर के सिधुआ सथान,बसहिया मिश्रौली बाजार बडहरागंज के आलावा जनपद के सभी टाउन एरिया और ग्रामीण क्षेत्रों में भी बकरीद को लेकर खासा उत्साह रहा। ईदगाहों में नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से मिलकर मिलकर मुबारकबाद दी।

पडरौना क्षेत्र के जंगल बनबीरपुर गांव स्थित शेखटोलिया मस्जिद के इमाम हाफिज कारी ने बताया कि बकरीद का त्योहार त्याग और बलिदान का प्रतीक है, जो हर साल जिला हिज्जा की दसवीं तारीख को मनाया जाता है। इस दिन अल्लाह की राह में बकरों की कुर्बानी दी जाती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking