कुशीनगर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना ने बताया कि आज 16 दिसंबर को विजय दिवस के अवसर पर जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय में शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर उन वीर शहीदों को याद किया गया जो 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत के लिए उत्तरदायी थे। उन्होंने बताया कि आज ही के दिन भारत पाक युद्ध में 93000 पाकिस्तानी सैनिकों को अस्त्र-शस्त्र सहित आत्मसमर्पण के लिए भारतीय सशस्त्र सेना ने मजबूर कर दिया था और उसी उपलक्षय में विजय दिवस का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर भूतपूर्व कैप्टन एल0 बी0 त्रिपाठी, कैप्टन शमसुद्दीन, हवलदार अनिल सिंह व जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास कार्यालय के कर्मचारी गण प्रभाकर नाथ तिवारी, जवाहरलाल, राजेश कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…