News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Police/कुशीनगर: अवैध संबंध के चक्कर में भाई ने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jan 6, 2022  |  8:15 PM

2,320 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Police/कुशीनगर: अवैध संबंध के चक्कर में भाई ने अपने ही बड़े भाई को मौत के घाट उतारा, आरोपी गिरफ्तार!

वेद प्रकाश मिश्र/राज पाठक

कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र में बीते 19 दिस्मबर को सकरौली के सिवान में एक युवक की लाश मिली थी, परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर मामले के जांच में जुट गयी थी। वृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी कसया पीयूषकांत राय ने घटना का अनावरण करते हुए बताया कि मृतक संतोष साहनी की पत्नी ललिता देवी व मृतक के भाई रंजन साहनी का अबैध सम्बन्ध था।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

घटना के दिन मृतक अपने पत्नी से पैसा लेकर बाजार गया और देश शाम जब लौटा तो भाई व पत्नी को आपत्ति जनक स्थिति में देखकर आपा खो बैठा और भाइयो में मार पीट होने लगी।इस दौरान छोटे भाई ने डंडे से गम्भीर प्रहार किया जिससे बड़े भाई संतोष का मौके पर मौत हो गई।इस दौरान उसके छोटे बच्चे भी घटना को देखे,देर रात देवर और भौजाई ने मिलकर मृतक के शव को बोरे में भरकर वाइक पर लाद कर टिकरी सिवान में फेक दिया। दुसरे दिन ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पहचान कराते हुए पिता रामचरितर के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जाच शुरु कर दिया।जाच के दौरान देवर और भौजाई ने हत्या की बात स्वीकार किया और उसमें प्रयुक्त डंडा व वाइक को भी बरामद कराया। पुलिस ने देर शाम इनको न्यायालय भेज दिया और वहां से देवरिया जेल चले आते।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह व गिरफ्तार करने वाली पुलिसटीम मौजूद रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking