रामकोला/कुशीनगर।रामकोला थाना क्षेत्र के अन्तर्गत बिहुली निस्फी निवासी बसपा नेता सुरेश चंद भारती के बीस वर्षीय पुत्र जयसेन की शुक्रवार की रात में संदिग्ध परिस्थितियों में अपने ही घर में शव मिला। सूचना पर घर पहुंचे बसपा नेता की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । शुक्रवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के बिहुली निस्फी निवासी सुरेश चंद्र भारती अपने परिवार के साथ गोरखपुर एक रिश्तेदार के वहां शादी में चले गये। घर पर उनके छोटे भाई सुभाष और सुभाष की पत्नी तथा उनका बेटा जयसेन थे।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात में खाना खाने के बाद जयसेन का चाचा अपने कमरे में सोने चले गये और जयसेन गांव के दो साथियों के साथ मकान के दूसरे कमरे में सोने चला गया। वह आधी रात तक मोबाइल पर किसी से बात करता रहा। बगल के एक व्यक्ति ने बताया कि जयसेन रात में साढ़े ग्यारह बजे के लगभग कमरे से बाहर निकल कर मोबाइल पर किसी से तेज आवाज में बात कर रहा था । शनिवार की सुबह जब उसकी चाची कमरे में झाड़ू लगाने गई तो देखा कि जयसेन का शरीर दरवाजे के चौखट के ऊपर दीवार में बने छेद से लटका हुआ था तथा गले में रस्सी का फंदा था। महिला ने यह बात अपने पति सुभाष को बतायी। सुभाष कमरे में पहुंचकर गले की रस्सी को खोला तो देखा की जयसेन की मौत हो गई थी तथा जीभ बाहर निकली हुई थी। इसकी सूचना उसने अपने बड़े भाई सुरेश चंद्र को दी।सूचना पाते ही सुरेश चंद्र गोरखपुर से घर पहुंचे।
बेटे की मौत देखकर शोक में डूब गए । पूरा परिवार दहाड़े मार कर रोने लगा।परिजनों के रूदन से स्थानीय लोग गमगीन हो गये। घटना की सूचना पाकर स्थानीय थाने के एसआई मनोज कुमार वर्मा पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के कमरे की छानबीन करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बसपा नेता ने अपने बेटे की मौत को संदिग्ध मानते हुए आवश्यक कार्यवाही करने हेतु एक लिखित प्रार्थना पत्र रामकोला पुलिस को दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि परिजनों के कहने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मामला कुछ स्पष्ट होगा।
चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति और दवा स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, आंगनबाड़ी केंद्रों को सामग्री…
हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कोतवाल…
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…