News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बुद्ध जयंती पर बौद्ध अनुयाइयों द्वारा निकाली गयी बुद्ध शोभा यात्रा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 5, 2023  |  8:16 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बुद्ध जयंती पर बौद्ध अनुयाइयों द्वारा निकाली गयी बुद्ध शोभा यात्रा

कसया/कुशीनगर।बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को कुशीनगर में बुद्ध अनुयायियों द्वारा बुद्ध की शोभायात्रा निकाली गई।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

महापरिनिर्वाण मन्दिर में बुद्ध की पूजन अर्चना करने के बाद बौधों नेविश्व शांति की कामना की। इसके बाद भिक्षु संघ के अध्यक्ष भदंत ज्ञानेश्वर की अगुआई में मुख्य महापरिनिर्वाण मन्दिर से भव्य शोभा यात्रा रवाना हुईं । यह झांकी महापरिनिर्वाण पथ, चाइना मन्दिर, बुद्धा गेट, हाईवे पर बुद्ध इंटर कालेज, अम्बेडकर नगर, गांधी चौक, गोलबाजार, नेशनल हाईवे चौराहा, दीवानी कचहरी, अनिरुद्धवा, रामा भार स्तूप, श्रीलंका मन्दिर, थाईमंदिर, श्रीलंका जापानी मन्दिर, कोरिया मन्दिर, तिब्बती, माथा कुंवर मन्दिर, सुखारी छपरा, झुंगवा, भदन्त ज्ञानेश्वर बुद्ध बिहार होते हुए वापस म्यांमार मन्दिर पहुंची जहां आयोजित समारोह मे भिक्षु ज्ञानेश्वर ने उपासकों को त्रिशरण पंचशील ग्रहण कराया। ज्ञानेश्वर ने कहा कि तथागत बुद्ध के उपदेशों में ही विश्वकल्याण निहित है। इस मौके पर भिक्षुओं द्वारा पिंडदान कार्यक्रम ‘बुद्धम शरणम गच्छामि, धम्मम शरणम गच्छामि, संघम शरणम गच्छामि’ के स्वर से शुरू हुआ। पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी ने कहा कि तथागत के उपदेश आज के समय मे बहुत ही प्रासंगिक है।

इस अवसर पर बुद्ध जयंती मेले का शुभारंभ अतिथियों ने किया। शाम को भदंत ज्ञानेश्वर के साथ भिक्षुओं ने बुद्ध का पूजन अर्चन और महापरित्राण पाठ किया गया। इस अवसर पर भन्ते डॉ0 नन्द रतन, भन्ते नंदका, भन्ते महेंद्र, भिक्षु शील प्रकाश, भन्ते अशोक, भन्ते विनय कीर्ति, भन्ते कबीर, भिक्षु जेवना, राम नगीना, वीरेंद्र तिवारी, राकेश कुमार जायसवाल,अम्बिकेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश कुशवाहा,
आदि सहित बौद्ध श्रद्धालु मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking