News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : कोतवाली से महज 100 मीटर दूर घर के दरवाजे पर खड़ी बुलेट बाइक चोरी

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 29, 2021  |  10:25 PM

836 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : कोतवाली से महज 100 मीटर दूर घर के दरवाजे पर खड़ी बुलेट बाइक चोरी WhatsApp
Responsive image
  • सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए बाइक चोर
  • सभी घटनाओं की जाच की जा रही है, शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा- जे०पी०पाठक (प्रभारी निरीक्षक)

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर में बाइक चोरी की घटना आम बात हो गई है।आए दिन बाइक चोर बाइक चुराने में सफल हो रहें हैं।वहीं कोतवाली पुलिस हाथ मलते रह गई है।

आपके लिए और..- चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की...

सोमवार की रात्रि कोतवाली से महज 100 मीटर दूर राजू सिंह पुत्र रामनरेश सिंह की घर के दरवाजे पर खड़ी बुलेट बाइक न यू पी 52 बीबी 7055 चोरी हो गई। वहीं राजू सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर बाइक चोरी करते दिखाई दे रहें।राजू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगल बगल से एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एक हफ्ते के अन्दर चार

कोतवाली क्षेत्र व नगर से एक हफ्ते के अन्दर चार बाइक चोरी हो गई है। लेकिन अभी तक कोतवाली पुलिस द्वारा कोई बाइक बरामद नहीं कर सकी है।बीते 20 जून को कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरी पट्ठी निवासी मनोज कुशवाहा की घर से बाइक चोरी,22 जून ज्वेलर्स से नगदी व बाइक चोरी,तथा 23 जून को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गौनर निवासी आशुतोष सिंह की बाइक चोरी हो गई। 28 जून की रात्रि कोतवाली से 100 मीटर दूर राजू सिंह की बुलेट चोरी हो गई।नगर क्षेत्र से लगातार हुई चोरी से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास उठता जा रहा है। वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने व पर्दाफाश करने में असफल साबित हो रहें हैं। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश पाठक ने बताया कि सभी चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर
मास्टर चाबी से बाइक उड़ाते, रात में बदलते थे नंबर प्लेट; 48 घंटे में कप्तानगंज पुलिस ने दबोचे दो शातिर चोर

कुशीनगर। बाइक चोरी करने का शातिराना अंदाज भी निराला था। अपनी मोटरसाइकिल से रामजानकी…

तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तीन वांछित गिरफ्तार, जेल भेजे गए

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली पुलिस ने देवराजपुर में हुए प्राणघातक हमले के मामले में…

मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 
मूर्ति विसर्जन से लौट रहे दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर 

मथौली बाजार कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा देवराजपुर…

चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!
चौकी बहादुरपुर के सामने संदिग्ध पिकअप, पेट्रोल-डीजल के खेल की जांच जरूरी!

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर से बिहार की ओर पेट्रोल या डीजल के अवैध परिवहन की…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking