सुकरौली/कुशीनगर। हाटा कोतवाली अंतर्गत एनएच 28 महुआरी क्रॉसिंग के पास बारात जा रही बस न UP42T3972 रविवार की रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई।इस हादसे में मौके पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार बस नंबर UP42T3972 महाराजगंज पनियहवा से बारात लेकर सुकरौली ब्लाक के ग्राम सभा पिडरा के पिपरहिया के लिए जा रही थी । तभी तितला क्रॉसिंग के पास ही पहुंचा था कि डिवाइडर पर चढ़ कर पलट गया जिसमें सवार सभी बाराती घायल हो गए जिसमे एक व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई ।बस से बरात जा रहे घायल यात्रियों ने बताया कि बस का ड्राइवर नशे में था जो डिवाइडर पर गाड़ी चढ़ा दिया और देखते ही देखते गाड़ी पलट गई गाड़ी पलटने से सभी बारातियो में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में बारातियों को बाहर निकालकर बस को सीधा किया गया। जिसमें दबने से सुरेंद्र गौड़ पुत्र भगवान उम्र 35 वर्ष ग्राम बरवा दुबे पोस्ट नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर जो दूल्हे का फूफा बताया जा रहा है मृत्यु हो गई ।जब कि सरोज देवी पत्नी संजय 21वर्षीय ग्राम बारी गांव घुघली महाराजगंज गंभीर रूप से घायल हैं। जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया।
कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…
कुशीनगर । हाटा कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार को बड़ी…
कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…
कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…