खड्डा/कुशीनगर। महराजगंज जनपद के ठूठीबारी निवासी किराना व्यापारी ने खड्डा थाना क्षेत्र स्थित छितौनी- बगहा रेल पुल नदी में छलांग लगा दी। दूसरे दिन भी व्यापारी का पता नहीं चल सका है। शुक्रवार को खड्डा पुलिस सहित एसडीआरएफ की टीम नदी में तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
बताया जा जा रहा है कि महराजगंज जनपद के ठूठीबारी निवासी किराना व्यापारी नागेश्वर मद्धेशिया पुत्र भगवती गुरुवार को घर से कार पर सवार होकर बिहार स्थित मदनपुर देवी स्थान दर्शन किए। वापस आते समय छितौनी-बगहा रेलपुल पर कार रोककर ड्राइवर इब्राहिम अंसारी निवासी पडियाताल मंदिर से सूर्ती बनाने को कहा और खूद फाटक खोलकर नदी में छलांग लगा दी। यह देख ड्राइवर ने शोर मचाया एवं सालिकपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। घटनास्थल स्थल पर तत्काल कांस्टेबल शशिकेश गोस्वामी, सोनू यादव एवं धीरेन्द्र सिंह, रमेश चन्द्र आदि ने नाविक राजेन्द्र के साथ मोटरवोट से नदी में काफी तलाश की लेकिन अंधेरा होने के चलते पता नहीं चल सका। शुक्रवार की सुबह खड्डा पुलिस ने एसडीआरएफ टीम बुलाकर नदी में दूसरे दिन लापता व्यापारी के सर्च आपरेशन में जुटी हुई है, वहीं मौके पर चेयरमेन छितौनी अशोक निषाद, अजय निषाद आदि भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। समाचार लिखे जाने तक अभी लापता व्यापारी की तलाश जारी है।
विशुनपुरा बुजुर्ग गांव में सीसी सड़क निर्माण का विधायक ने किया शिलान्यास खड्डा, कुशीनगर।…
सलेमगढ़, कुशीनगर ।जनपद के सलेमगढ़ स्थित एनएसपी ग्रामीण संस्थान द्वारा स्वर्गीय नितेश सिंह पटेल…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने…
लखुआ- लखुई गांव के चौराहे पर दो दुकानों में लगी थी आग खड्डा, कुशीनगर।…