कुशीनगर। जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी नगर निकाय कुशीनगर एस0 राजलिंगम ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण हेतु बीएलओ पर्यवेक्षक एवं सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति की जानी है।
जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार नगरीय निकायों की निर्वाचक नामावली में परिसीमन के उपरांत मतदाताओं के स्थानांतरण दिनांक 20 सितंबर 2022 से 04 अक्टूबर 2022 तक एवं वार्ड वार स्थानांतरित मतदाताओं का सत्यापन की कार्यवाही दिनांक 5 अक्टूबर 2022 से 20 अक्टूबर 2022 तक मतदान केंद्र स्थल पर नियुक्त बीएलओ द्वारा सभी मतदाताओं के घर-घर जाकर सत्यापन करके वृद्धि या लोप की कार्यवाही की जाएगी।
जिला मजिस्ट्रेट ने यह भी बताया कि परिसीमन से प्रभावित नगरीय निकायों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन की कार्यवाही एवं निर्वाचक नामावली में वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही दिनांक 20 सितंबर 2022 से प्रारंभ की जाएगी जिसके लिए मतदान स्थल पर 01 बी एल ओ, 05 से 10 बी एल ओ पर एक पर्यवेक्षक तथा 05 से 08 पर्यवेक्षक पर एक सेक्टर ऑफिसर पदाभिहित किया जाएगा।
जिला मजिस्ट्रेट ने समस्त उप जिला अधिकारी/ सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर निकायों के अंतर्गत बीएलओ, पर्यवेक्षक तथा सेक्टर ऑफिसर की नियुक्ति कराकर उनके कार्यक्षेत्र का आवंटन करते हुए परिसीमन से अप्रभावित नगर निकायों की निर्वाचक नामावली में वृद्धि, शुद्धि या लोप की कार्यवाही दिनांक 20 सितंबर 2022 से प्रारंभ कराना सुनिश्चित करें।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…