News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अपना मोबाईल, आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्राप्त करे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 18, 2022  |  5:15 PM

298 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अपना मोबाईल, आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी आवश्यकता अनुसार उर्वरक प्राप्त करे

कुशीनगर। सहायक आयुक्त सहकारिता शिवजी यादव ने जनपद के सभी कृषको को सूचित करते हुए बताया है कि सहकारिता विभाग के माध्यम से रवी अभियान माह दिसम्बर 2022 तक फास्फेटिक उर्वरक लक्ष्य 8774 मै0टन एवं यूरिया का 10146 मै0टन का निर्धारित किया गया है जिसके सापेक्ष जनपद में कुल उपलब्धता फास्फेटिंक 7946 मै0टन एवं यूरिया 6694 मै0 टन अबतक रहा है जिसमें से कुल फास्फेटिक 7656 मै0टन एवं यूरिया 4492 मै0टन का वितरण किसानों / सहकारी समितियों के कृषको को किया जा चुका है तथा सहकारी समितियों एवं पीसीएफ कृषक सेवा केन्द्रो पर 280 मै0टन डीएपी एवं यूरिया 878 मै0टन उपलब्ध है। साथ ही साथ पीसीएफo बफर में 150 मै0 टन डीएपी एवं 1500 मै0टन प्रीपोजिशनिक यूरिया उर्वरक का स्टाक मौजूद है जिसें जिलाधिकारी महोदय की अनुमति से 91 पैक्स समितियों तथा 9 पीसीएफ० कृषक सेवा केन्द्रो हेतु अवमुक्त किया जा चुका है।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

उक्त 1500 मै0टन प्रीपोजिशनिक यूरिया सहकारी समितियों को भेजी जा रही है जो समितियों के माध्यम से कृषको को उचित दर 266.50 प्रति बोरी की दर से वितरित की जा रही है सहायक आयुक्त सहकारिता ने बताया कि जनपद में दानेदार यूरिया के स्थान पर तरल यूरिया (नैनो यूरिया) सहकारी समितियों व पीसीएफ० एवं इफको के कृषक सेवा केन्द्रो पर में भरपुर मात्रा में उपलब्ध है जिसका मूल्य 225 रू0 प्रति सीसी (आधा लीटर) है उसका उपयोग किसान दानेदार यूरिया के स्थान पर तरल यूरिया के रूप में अपनी गेहूं की फसल में छिड़काव के रूप में सुगमता पूर्वक कर सकते है।

किसानों भाईयों से अपील करते हुए उन्होनें बताया कि उपरोक्त उर्वरक बिक्री केन्द्र पर अपना मोबाईल नम्बर व आधार कार्ड एवं जोतबही की छाया प्रति प्रस्तुत कर अपनी वर्तमान आवश्यकता को देखते हुये उर्वरक प्राप्त करे। जनपद में उर्वरक की कोई कमी नही है। किसी भी दशा में उर्वरक अधिक मात्रा में कदापि न ले ।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनपद के समस्त उर्वरक बिक्री केन्द्र प्रभाारियों को यह भी सख्त चेतावनी दी गयी है कि निर्धारित दर पर ही किसानों को उर्वरक की बिक्री की जाय। कही से भी ओभर रेटिंग की शिकायत प्राप्त होने पर दोषी के बिरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जायेगी।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking